फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bharat jodo yatra reaced Baghpat today along with Rahul Gandhi, second day of ytra in UP

Bharat jodo yatra: बागपत पहुंची यात्रा, राहुल के साथ कई बड़े नेता मौजूद, जयंत ने दीं शुभकामनाएं

Wed, 04 Jan 2023 08:39 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 04 Jan 2023 08:39 AM IST
सार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को बागपत पहुंच गई। इस दौरान रालोद नेताओं ने राहुल गांधी की यात्रा का स्वागत किया। बता दें कि आज यूपी में यात्रा का दूसरा दिन है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी को देखने के लिए लोग बेताब दिखे।

विज्ञापन
Bharat jodo yatra reaced Baghpat today along with Rahul Gandhi, second day of ytra in UP
Rahul Gandhi - फोटो : amr ujala

विस्तार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की यूपी में दूसरे दिन बागपत के मवीकलां से शुरूआत हुई। यात्रा में राहुल गांधी के साथ ही पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, जयराम ठाकुर, सलमान खुर्शीद, कन्हैया कुमार समेत कई बड़े  नेता शामिल है। यात्रा के शुरू होते ही रालोद व भाकियू नेताओं ने स्वागत किया। 

विज्ञापन


कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण  कल से शुरू हुआ है और इसके साथ ही यूपी में यात्रा प्रवेश किया। यूपी में दो दिन की यात्रा में राहुल गांधी तीन लोकसभा व छह विधानसभा को साधेंगे। इस यात्रा के सहारे जाटलैंड में भाकियू के साथ से 2024 के लिए जमीन मजबूत करने की कोशिश रहेगी। जहां राहुल गांधी आज जनवरी को सभा को संबोधित करेंगे, लेकिन उनके पूरे दो दिन यूपी की राजनीति के लिहाज से सबसे अहम बागपत व शामली में रहेंगे। ऐसे में बागपत में राहुल की भारत जोड़ो यात्रा पर हर किसी की निगाहें टिकी हैं। 
विज्ञापन


भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार शाम को बागपत के मवीकलां पहुंच गई थी। जिसमें राहुल गांधी व प्रियंका गांधी नहीं आए थे जो सुरक्षा कारणों से लोनी से वापस दिल्ली चले गए थे। राहुल गांधी बुधवार सुबह ही मवीकलां पहुंच गए। वहीं अन्य सभी वरिष्ठ नेता, प्रदेश स्तरीय व स्थानीय नेताओं के साथ कार्यकर्ता पहले से यात्रा के लिए तैयार थे। नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सुबह पांच बजे उठकर ही यात्रा के लिए तैयारी शुरू कर दी थी। यहां राहुल गांधी के पहुंचते ही यात्रा शुरू करा दी गई। राहुल गांधी कड़ाके की ठंड में टी-शर्ट पहनकर ही यात्रा में सबसे आगे चलते रहे, जबकि उनके चारों तरफ कड़ी सुरक्षा का घेरा रहा। राहुल गांधी के साथ वहीं नेता चले, जिनके नाम पहले से तय किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बागपत के मवीं कलां में प्रेस वार्ता करेंगे राहुल गांधी, भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

रालोद व भाकियू नेताओं ने यात्रा शुरू होते ही किया स्वागत
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को भाकियू के साथ रालोद का समर्थन भी मिला है। यात्रा के लिए रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह ने शुभकमानाएं दी है। आज सुबह यात्रा शुरू होते ही रालोद व भाकियू नेताओं ने उसका स्वागत किया। इसके साथ ही काठा गांव में यात्रा का स्वागत किया गया तो आगे भी यात्रा का कई जगह स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। गुफा वाले मंदिर के पास लंच का कार्यक्रम तय है तो बड़ौत में सभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी आगे शामली के लिए निकल जाएंगे। 
 
कड़ाके की सर्दी में कम नहीं दिखा जज्बा
यहां कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। इसके बाद भी कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं का जज्बा कम नहीं दिख रहा है। राहुल गांधी यात्रा में इतनी सर्दी के बाद भी टी-शर्ट पहनकर तेज चाल से चल रहे है तो अन्य नेता व कार्यकर्ता भी उनके साथ व पीछे तेजी से आगे बढ़ रहे है। 
 
राहुल को देखने वालों की उमड़ रही भीड़
राहुल गांधी पहली बार बागपत आए है। इसलिए ही दोनों को देखने के लिए भी भीड़ उमड़ रही है। युवाओं में भी इनको लेकर काफी क्रेज दिख रहा है और उनकी हर कोई एक झलक चाहता है। युवाओं का कहना है कि राहुल बागपत आए है और यही उनको देखने का मौका है। अगर वह इस मौके को चूक गए तो पता नहीं दोबारा इस तरह का मौका मिलेगा या नहीं। 
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर वाहन बंद होने से लोग परेशान
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर वाहन बंद होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। क्योंकि सार्वजनिक वाहनों में सफर के लिए यही एक नेशनल हाईवे है और इसके बंद होने से अधिकतर सार्वजनिक वाहनों के पहिए भी थम गए है। इसलिए सार्वजनिक वाहनों से ड्यूटी व अन्य जरूरी कार्य से जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं निजी वाहनों के लिए भी रूट डायवर्ट किया गया था, जिससे उनको काफी ज्यादा दूरी तय करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed