{"_id":"63a0a833bc677e6b444f4d6c","slug":"bhakiyu-workers-will-protest-at-the-mill-gate-for-non-payment-baghpat-news-mrt6184299176","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: एक सप्ताह में भुगतान न होने पर मिल गेट पर धरना देंगे भाकियू कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: एक सप्ताह में भुगतान न होने पर मिल गेट पर धरना देंगे भाकियू कार्यकर्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भाकियू (तोमर) ने गन्ना विभाग के अधिकारियों से एक सप्ताह में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग की है। वहीं, मांग पूरी नहीं होने पर मिल गेट पर धरना देने की चेतावनी दी।
भाकियू के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का कहना है कि नए पेराई सत्र शुरू हुए डेढ़ महीना बीत चुका है। हालांकि अभी तक मलकपुर मिल ने किसानों को पिछले सत्र के बकाए का भुगतान नहीं किया है। मिल पर किसानों का पिछले सत्र का करोड़ों रुपयेका बकाया चल रहा है। गन्ना बकाया मूल्य भुगतान न होने से किसानों की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है। किसान कर्जदार हो रहे हैं। बार-बार मांग करने के बाद भी बकाया भुगतान नहीं कराया जा रहा है।
उन्होंने मिल अधिकारियों को एक सप्ताह में किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न करने पर मिल गेट पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी नीटू नैन उर्फ बोक्का ने कहा कि भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना तब तक चलता रहेगा, जब तक किसानों के बकाये का एकमुश्त भुगतान नहीं किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राममेहर तोमर, अशोक नैन, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष नैन, संगठन मंत्री महेश चौधरी, नगराध्यक्ष सुनील, सहदेश कुमार, बिल्लू एवं चंद्रहास मौजूद रहे।