{"_id":"63dd52b5ffa80b750a639ce3","slug":"bhakiyu-workers-stopped-construction-in-sujati-baghpat-news-c-14-1-104050-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने सूजती में निर्माण रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने सूजती में निर्माण रुकवाया
Sat, 04 Feb 2023 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 04 Feb 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
दोघट। सूजती-दोघट मार्ग पर चल रहे दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर निर्माण को लेकर शुक्रवार को भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर कार्य रुकवा दिया। उनका कहना था कि मार्ग पर बन रहे अंडरपास के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
दोघट-हिम्मतपुर सूजती मार्ग के ऊपर से होकर दिल्ली-देहरादून इकोनाॅमिक कॉरिडोर का निर्माण जारी है। इस मार्ग पर अंडरपास का कार्य जारी है। अंडरपास निर्माण के लिए वहां कच्ची सड़क बनाई गई है। इसमें गड्ढे होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर निर्माण रुकवा दिया। सूचना पाकर ठेकेदार सोनू मौके पर पहुंचे और सड़क के गड्ढे भरवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नरेशपाल पंवार, संयोजक कुलदीप पंवार, जिला महासचिव प्रवीण राठी, राकेश पंवार, प्रमोद, राजकुमार, वीरेंद्र सिंह, धनपाल एवं धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।