फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bhakiyu took out tractor tricolor march

Baghpat News: भाकियू ने निकाली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा

Tue, 28 Jan 2025 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 28 Jan 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu took out tractor tricolor march
बागपत कलक्ट्रेट में ट्रेक्टर तिरंगा यात्रा निकालते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
बागपत/रटौल/दाहा। भाकियू और संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार से मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

भाकियू पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्या को लेकर अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे से कलक्ट्रेट तक ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने, खेतों में संरक्षित पशुओं के कारण होने वाले नुकसान को रोकने, एमएसपी कानून जल्द बनाने, पुराने ट्रैक्टर बंदी का निर्णय वापस लेने सहित आदि मांगों को लेकर यात्रा निकाली। यात्रा का राष्ट्र वंदना चौक पर पहुंचने पर किसानों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

किसानों ने चौक पर शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद यात्रा कलक्ट्रेट में पहुंची और वहां ज्ञापन सौंपकर मांगे पूरी करने की मांग की। भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। इस दौरान प्रदीप धामा, हिम्मत सिंह, इंद्रपाल सिंह, अंकित ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दाहा क्षेत्र में भाकियू नेता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के आह्वान पर ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा दोघट कस्बे से निकाली गई। यात्रा गांगनौली-बराल मार्ग से बड़ौत ब्लॉक पहुंची। वहां बड़ौत ब्लॉक में अधिकारियों को किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
बताया कि जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं होगी, तब तक किसान ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाल कर अपना विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। इस मौके पर प्रधान बिजेंद्र सिंह, चौधरी देवेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख कुलदीप तोमर, युवा जिलाध्यक्ष धीरज राठी, पवेंद्र मुखिया, मनोज पंवार, नरेंद्र राठी, धीरज राठी, अमित वेदवान मौजूद रहे। ढिकौली गांव में संयुक्त किसान मोर्चा और भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष नीरज ढाका के नेतृत्व में ग्रामीणों और युवाओं ने सैनिक भवन, सार्वजनिक पुस्तकालय व चौराहे पर लगी शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यापर्ण कर झंडा फहराया। इसके बाद ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा खेकड़ा तहसील में पहुंची और वहां एसडीएम ज्योति शर्मा को किसानों की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

आंदोलन में शहीद हुए किसानों को शहीद का दर्जा देने की मांग उठाई। इस दौरान समाजसेवी राजू ढ़ाका, प्रधान संदीप ढाका, लाखन आर्य, भोपाल सिंह, विनय, अजय, संजय गोस्वामी, धर्मेंद्र तुसार ढाका, साहिल, अमित, मोसिन, सुमेर, मनजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed