फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bhakiyu celebrated Betrayal Day by staging a sit-in

भाकियू कार्यकर्ताओं ने मनाया विश्वासघात दिवस, कलक्ट्रेट में धरना दिया

Tue, 01 Feb 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu celebrated Betrayal Day by staging a sit-in
अपनी विभिन्न मांगो को लेकर बागपत कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : BAGHPAT
बागपत। भारतीय किसान यूनियन ने सोमवार को जिला मुख्यालय में धरना देकर विश्वासघात दिवस मनाया। उन्होंने कृषि कानून वापस लेते समय किए गए वादे पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

भाकियू युवा जिलाध्यक्ष हिम्मत सिंह व कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रधानमंत्री ने किसानों के साथ वादाखिलाफी की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानून वापस लेते समय एमएसपी पर गांरटी कानून बनाने, किसानों पर हुए मुकदमों को वापस करने और धरने में शहीद हुए किसानों को मुआवजा दिलाने के साथ अन्य समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया था, मगर अभी तक उन्होंने अपने वादों को पूरा नहीं किया है। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी जिलाधिकारी राजकमल यादव को सौंपा। धरना देने वालों में इंद्रपाल, धमेंद्र, विनोद, सुरेशपाल, अजीत, राजेंद्र, कृष्णपाल, रामकुमार, ओमपाल, धर्मपाल, जगपाल, देशपाल, तेजपाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed