{"_id":"63027a84539e1d47d368b5d1","slug":"bhakiyu-ambavata-will-picket-at-jantar-mantar-baghpat-news-mrt6019408190","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं को लेकर जंतर मंतर पर धरना देगा भाकियू अंबावता गुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओं को लेकर जंतर मंतर पर धरना देगा भाकियू अंबावता गुट
विज्ञापन
बागपत। एमएसपी कानून बनवाने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने समेत किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू अंबावता गुट सोमवार को दिल्ली में जंतर मंतर पर पहुंचकर धरना देगा। जहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देकर किसानों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की जाएगी।
बागपत में राष्ट्र वंदना चौक पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाकियू अंबावता गुट के युवा प्रदेश अध्यक्ष रमन सिंह व जिलाध्यक्ष मनवीर सिंह ने कहा कि लगातार किसानों की अनदेखी हो रही है। जिससे किसान हताश और परेशान है। धरना देने के बाद भी किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को पांच हजार रुपये महीना पेंशन, किसानों का पूरा कर्जा माफ करने, 14 दिन में किसानों का गन्ना भुगतान, एमएसपी कानून लागू करने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर भाकियू अंबावता गुट के कार्यकर्ता जंतर मंतर पहुंचकर धरना देंगे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देंगे। इस दौरान युवा प्रदेश महासचिव मोहन बेदी, जिला प्रभारी अमरजीत प्रधान, जिला सचिव विवेक शर्मा, जिला सचिव प्रवेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार मौजूद रहे।