फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   bhai ke hamlawaron se bhidhi

भाई के लिए हमलावरों से भिड़ी

Tue, 23 May 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 May 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
bhai ke hamlawaron se bhidhi
तिगरी में गोली लगने से घायल युवती को अस्पताल ले जाते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
बागपत। तिगरी गांव में बहन के साथ गली से गुजर रहे युवक को हमलावरों ने घेर लिया। भाई को मुसीबत में देखकर किशोरी ने हमलावरों का विरोध किया। हमलावरों ने युवक पर गोली चलाई, लेकिन किशोरी बीच में आ गई। पैर में गोली लगने से युवती घायल हो गई। हमलावर धमकी देकर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। सीओ से नोकझोंक हुई।  एएसपी अजीजुल हक ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया।  
विज्ञापन


खेकड़ा क्षेत्र के गांव तिगरी निवासी किसान सुरेंद्र सिंह का गांव में ही विवाद चल रहा है। सोमवार शाम छह बजे सुरेंद्र का बेटा योगेश अपनी बहन काजल के साथ गली से गुजर रहा था। इसी दौरान गांव के ही हमलावरों ने योगेश को घेर लिया। भाई को मुसीबत में देखकर उसकी बहन कक्षा 11 की छात्रा काजल हमलावरों से भिड़ गई। हमलावरों ने योगेश पर गोली चलाई, लेकिन काजल सामने जा खड़ी हुई। पैर में गोली लगने से काजल घायल हो गई, इसके बाद हमलावर भाग गए।
विज्ञापन


हमलावरों ने कई राउंड हवाई फायरिंग भी की। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने काजल को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही सीओ श्वेताभ पांडेय पुलिस टीम के साथ गांव में पहुंचे। ग्रामीणों ने सीओ का विरोध किया। पुलिस को खरी-खोटी सुनाते हुए वापस दौड़ा लिया। सीओ को भी गांव से विरोध के चलते लौटना पड़ा।  इसके बाद एएसपी अजीजुल हक और चांदीनगर, बालैनी और आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। एएसपी ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। एएसपी अजीजुल हक ने हमलावरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed