फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bhagout's junior high school team won the match 4-3

भागौट की जूनियर हाईस्कूल की टीम ने 4-3 से जीता मैच

Tue, 08 Mar 2022 10:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
Bhagout's junior high school team won the match 4-3
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चांदीनगर। भागौट गांव में मंगल पांडेय स्पोर्ट्र्स क्लब के तत्वावधान में चल रही सात दिवसीय डबल लीग अंडर-14 प्रतियोगिता में छठे दिन मंगलवार को मंगल पांडेय स्पोर्ट्स क्लब व जूनियर हाईस्कूल भागौट की टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें भागौट की हॉकी टीम ने 4-3 से मैच जीता।
कोच कृपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को हुए मैच में दोनों ही टीमों ने उत्साह से भाग लेकर प्रतिभा दिखाई। भागौट की टीम ने चार और मंगल पांडेय क्लब की ओर से तीन गोल किए गए। भगौट की टीम ने 4-3 से मैच जीत लिया। प्रतियोगिता के फाइनल मैच के साथ प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा। मैच में हरवीर प्रधान, यतेंद्र कुमार, धन्नू चौधरी, जग्गी चौधरी, तेजपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में खुशी महिपाल रही प्रथम
बागपत। बाल विद्या एकेडमी पाबला व चौधरी हरलाल मेमोरियल ट्रस्ट के सयुंक्त तत्वावधान में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। इसमें खुशी महिपाल ने पहला, खुशी दयानंद ने दूसरा व राज बैसोया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । प्रतियोगिता में 78 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें बच्चों से विज्ञान विषय पर प्रश्न पूछे गए। इसके उपरांत विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में रणवीर चौधरी खट्टा, मनोज प्रधान पाबला व अमरदीप प्रधान खेड़ी, किरणपाल, प्रदीप धामा राहुल, नूतन, सविता, पूजा, प्रिया, सुधीर, प्रदीप, विकास, इकराम, सरमेंद्र, मधु, उज्ज्वल, शिवानी व ईशा धामा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed