फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bhagout Junior High School team won the hockey match by 6-5

भगौट जूनियर हाईस्कूल की टीम ने 6-5 से जीता हॉकी मैच

Thu, 03 Mar 2022 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Bhagout Junior High School team won the hockey match by 6-5
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चांदीनगर। भागौट गांव में मंगल पांडेय स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में चल रही सात दिवसीय डबल लीग अंडर-14 प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को मंगल पांडेय स्पोर्ट्स क्लब व भागौट की जूनियर हाईस्कूल की टीम के बीच मैच हुआ। इसमेँ जूनियर हाईस्कूल की टीम ने 6-5 से मैच जीता।

कोच कृपाल सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने काफी उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। जूनियर हाईस्कूल की टीम ने छह और मंगल पांडेय क्लब ने पांच गोल किए। जूनियर हाईस्कूल की टीम ने 6-5 से मैच जीत लिया। प्रतियोगिता में गढ़ी कलंजरी स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य व भागौट गांव के पूर्व प्रधान इंद्रजीत सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन कर खेल भावना से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि असफलता से निराश होने की जरूरत नहीं है, बल्कि असफलता से सीखने और निरंतर अभ्यास की जरूरत है। लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर अभ्यास से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने हारने वाली टीम को अगले मैच में और उत्साह से प्रतिभाग करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में यतेंद्र कुमार, गजराज, धन्नू प्रधान, हरवीर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed