फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bhadal village team reached for investigation

भड़ल गांव जांच के लिए पहुंची टीम

Thu, 25 Jun 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bhadal village team reached for investigation
दोघट। भड़ल के ग्रामीण काफी समय से गांव में चमड़े का कारोबार करने की शिकायत कर रहे थे। बृहस्पतिवार को एडीएम अमित कुमार सिंह के निर्देशन में टीम ने गांव का निरीक्षण कर लोगों को चमड़े का कार्य न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम शकुंतला गौतम ने जांच के लिए एडीएम के निर्देशन में टीम गठित कर गांव का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को एडीएम बागपत अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने गांव का निरीक्षण किया। टीम को गांव में चमडे़ का कोई कार्य नहीं मिला लेकिन बदबू जरूर मिली। टीम ने गांव में चमड़े का कार्य करने वाले लोगों को सख्त हिदायत दी। कहा कि गांव में किसी भी सूरत में चमड़े का कारोबार नहीं होने दिया जाएगा। टीम में डीडीओ हुबलाल, एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्रा, तहसीलदार प्रदीप कुमार, एसडीओ प्रदूषण बोर्ड मेरठ प्रखर कुमार कटियार, लेखपाल धमेंद्र कुमार रहे।
विज्ञापन

सबमर्सिबल पंप चोरी
अग्रवाल मंडी टटीरी। व्यापारी प्रवीण मित्तल ने बताया कि वह मेरठ-बागपत मार्ग पर कस्बे के समीप मकान का निर्माण करा रहे है। बुधवार की रात चोरों ने मकान से सबमर्सिबल पंप चोरी कर लिया। उन्होंने टटीरी पुलिस चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed