फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Beneficiaries created ruckus due to less ration being given

Baghpat News: राशन कम देने पर लाभार्थियों ने किया हंगामा

Mon, 27 Nov 2023 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Beneficiaries created ruckus due to less ration being given
बागपत। राशन कम देने के विरोध में लाभार्थियों ने रविवार को हंगामा किया। उन्होंने डीलर पर राशन कम देने और अंगूठा लगवाने के बाद राशन के लिए चक्कर लगवाने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मोहल्ला मुगलपुरा की रहने वाली वलीहन, राशिद का लोनी की शहीदा, महमूदन, रहीसुद्दीन आदि ने आरोप लगाया कि उन्हें कम राशन दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ लाभार्थियों को दो तो कुछ को तीन किलो कम राशन दिया जाता है। इसके अलावा कई लाभार्थी ऐसे हैं, जिन्हें पिछले तीन महीने से राशन नहीं दिया गया, जबकि पीओएस मशीन में अंगूठे पहले ही लगवा लिए गए। इसके बाद लाभार्थियों को चक्कर लगवाये जा रहे हैं। लोगों ने बताया कि शिकायत करने के बाद भी राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। राशन डीलर के खिलाफ काफी देर तक हंगामा चलता रहा। जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह का कहना है कि राशन डीलर की दुकान पर हंगामा होने का मामला जानकारी में नहीं है। जिसमें जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed