फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Begas opened fire due to short circuit, mill closed for three hours

शॉर्ट सर्किट से बेगास में आग लगी, तीन घंटे बंद रही मिल

Mon, 25 May 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Begas opened fire due to short circuit, mill closed for three hours
रमाला। रमाला सहकारी चीनी मिल में ट्रैक्टर में हुए शार्ट सर्किट से बेगास में आग लग गई। इससे लाखों रुपये की बेगास जलकर राख हो गई। कर्मचारियों ने पानी व मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया। इस दौरान मिल तीन घंटे बंद रही। मिल बंद होने से किसानों ने हंगामा किया। प्रधान प्रबंधक ने उन्हें समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

उत्तम ग्रुप के साइट इंचार्ज अश्विनी तोमर ने बताया कि रविवार को सहकारी चीनी मिल रमाला में वेगास हटाने वाले ट्रैक्टर में शार्ट सर्किट हो गया। इससे उठी चिंगारी से वहां पड़ी बेगास में आग लग गई। आग लगने से मिल में अफरा तफरी मच गई। कर्मचारियों ने मिल बंद कर पानी व मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया। साइट इंचार्ज अश्विनी तोमर ने बताया कि आग लगने से लाखों रुपये कीमत की बेगास जल गई और करीब तीन घंटे मिल बंद रही। मिल बंद होते ही गन्ना लेकर आए किसानों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। प्रधान प्रबंधक आरबी राम ने हंगामा कर रहे किसानों को शांत कर मिल चालू कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed