फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Before the counting process of setting up the charge sheet

मतगणना से पूर्व चार्जशीट लगाने की तैयारी

Mon, 23 Jan 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 23 Jan 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग की सख्ती को देखते हुए आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर एक के बाद एक मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। 18 दिन के अंदर आठ मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इनमें अकेले रालोद प्रत्याशी एवं खतौली विधायक करतार सिंह भड़ाना पर पांच केस दर्ज हुए। इन केसों में मतगणना से पूर्व चार्जशीट लगाने की पुलिस तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव 2017 के मद्देनजर 4 जनवरी को आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी। तभी से सरकारी विभाग हरकत में आ गए थे। डीएम हृदय शंकर तिवारी के निर्देश पर दीवार या अन्य स्थानों पर लगाई गई चुनाव प्रचार सामग्री (बैनर, पोस्टर, पंपलेट, होर्डिंग) को तत्काल हटाना शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन


तभी से राजनीतिक दल के नेताओं की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। सबसे पहले बसपा प्रत्याशी  एवं विधायक लोकेश दीक्षित आचार संहिता के उल्लंघन में फंसे। सिसाना गांव में कैलेंडर वितरित करने को लेकर 9 जनवरी की रात को बागपत कोतवाली में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। उसके बाद रालोद प्रत्याशी एवं खतौली विधायक करतार सिंह भड़ाना पर जनसभा में रागिनी कराने पर आचार संहिता के दो मुकदमे दर्ज हुए। फिर तो लाइन लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी कार्यालय के उद्घाटन में बगैर अनुमति के नाश्ता करने पर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। साथ ही ढ़िकौली गांव में जनसभा करने पर रालोद के मंडल महासचिव ओमवीर ढाका समेत 75 लोगों पर केस दर्ज हुआ। 19 जनवरी को बगैर अनुमति गाड़ी लेकर घूमने और सभा करने पर खेकड़ा थाने में विधायक करतार भड़ाना पर मुकदमा हुआ। 

भाजपा के बड़ौत विधानसभा प्रत्याशी केपी मलिक पर 20 जनवरी को नामांकन में उमड़ी भीड़ को खाना खिलाने पर आचार संहिता का मुकदमा दर्ज हुआ। 21 जनवरी को फिर रालोद विधायक करतार भड़ाना पर बगैर अनुमति जुलूस निकालने और मैरिज होम में लोगों को नाश्ता कराने का मुकदमा दर्ज हुआ।


इन केसों की पुलिस तेजी से विवेचना कर रही है। पुलिस का इरादा मतगणना से पूर्व कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने का है। सीओ (क्राइम) श्वेताभ पांडेय का कहना है कि सभी केसों की विवेचना की जा रही है। ताकि समय से चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाए। 

आचार संहिता का उल्लंघन करने पर दर्ज केस
रालोद प्रत्याशी एवं विधायक करतार भड़ाना        5
बसपा प्रत्याशी एवं विधायक लोकेश दीक्षित        1
भाजपा प्रत्याशी केपी मलिक            1 
रालोद मंडल महासचिव ओमवीर ढाका        1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed