{"_id":"610d78c28ebc3e88e108393e","slug":"bed-entrance-exam-held-at-seven-centers-under-tight-security-baghpat-news-mrt550767313","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा में सात केंद्रों पर हुई बीएड प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा में सात केंद्रों पर हुई बीएड प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
परीक्षार्थियों की थर्मल स्कैनिंग करती शिक्षिका।
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- दोनों पालियों में 299 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित, सीसीटीवी कैमरों से की गई निगरानी
- परीक्षार्थियों को कराया गया कोरोना गाइड लाइन का पालन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सात केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन कराया गया। सभी केंद्रों पर 299 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को हुई परीक्षा में पंजीकृत 2879 परीक्षार्थियों में से 2580 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्ण व नकलविहीन रही।
जिले में बीएड की परीक्षा के लिए सात केंद्र बनाए गए थे। इनमें बागपत में दो और बड़ौत में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बागपत में श्री यमुना इंटर कालेज व राजकीय कन्या इंटर कालेज, बड़ौत में दिगंबर जैन इंटर कालेज, जनता वैदिक इंटर कालेज, जनता वैदिक डिग्री कालेज, जनता वैदिक कन्या डिग्री कालेज, वीर स्तारक इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। जिले में बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 2879 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा। परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी कैमरों की गई।
प्रवेश से पूर्व हुई परीक्षार्थियों की जांच
परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों की थर्मल स्कैनिंग की गई। गेट पर सैनिटाइजर की व्यवस्था कराई गई। परीक्षा में मास्क अनिवार्य रहा। बिना मास्क के परीक्षार्थियों को केंद्रों पर प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहीन कराने के लिए केंद्रों पर मोबाइल फोन प्रतिबंधित रहा।
विज्ञापन
डीएम ने किया केंद्रों का निरीक्षण
डीएम राजकमल यादव ने शुक्रवार को जिले में बनाए गए सभी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहीन कराने संबंधी दिशा-निर्देश दिए।
परीक्षा केंद्रों के पास खुली रही फोटो स्टेट की दुकानें
बड़ौत। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के दौरान नियमों की भी जमकर धज्जियां उड़ती रही। नियमानुसार परीक्षा केंद्र के कम से कम 100 मीटर के दायरे में किसी भी तरह की दुकानों खासकर इंटरनेट, फोटो स्टेट आदि की दुकानों के खुलने पर प्रतिबंध रहता है। इसके उलट परीक्षा केंद्रों के बेहद समीप ही इंटरनेट, फोटो स्टेट की दुकानों धड़ल्ले से खुली रही।