फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BEd entrance exam completed at nine centers

नौ केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा संपन्न

Thu, 07 Jul 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
BEd entrance exam completed at nine centers
खेकड़ा के गांधी इंटर कॉलेज में परीक्षा से पूर्व परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड की जांच करते शिक्? - फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिले में नौ परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को बीएड प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। सुरक्षा के लिए सभी केंद्रों पर पुलिस कल तैनात रहा। डीएम राजकमल यादव के अलावा अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। परीक्षा से पूर्व सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। दोनों पालियों में सचल दल ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को हुई बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें दो परीक्षा केंद्र बागपत में, एक परीक्षा केंद्र अग्रवाल मंडी टटीरी, एक परीक्षा केंद्र खेकड़ा में और पांच परीक्षा केंद्र बड़ौत में बनाए गए थे। इन परीक्षा केंद्रों पर 4141 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। परीक्षा से पूर्व परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

सभी केंद्रों पर पुलिस बल की व्यवस्था कराई गई। डीएम राजकमल यादव ने बागपत के श्री यमुना इंटर कालेज, राजकीय कन्या इंटर कालेज और खेकड़ा के गांधी विद्यालय इंटर कालेज का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा के दौरान सचल दल ने केंद्रों की निरीक्षण किया। पहली पाली में 4141 परीक्षार्थियों में 3798 ने परीक्षा दी, जबकि दूसरी पाली में 3797 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। पहली पाली में 343 और दूसरी पाली में 344 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण व नकली विहीन संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
परीक्षा छूटते ही कोर्ट रोड पर लगा जाम
बीएड प्रवेश परीक्षा छूटते ही दोपहर और शाम को कोर्ट रोड पर जाम की स्थिति बन गई। मार्ग से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई, जिससे लोगों को मार्ग से निकलने में दिक्कत उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed