फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Become aware to help young society and help in preventing accidents: DM

युवा समाज को जागरूक कर हादसे रोकने में बनें मददगार : डीएम

Sat, 20 Feb 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Become aware to help young society and help in preventing accidents: DM
बागपत। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन पर मुख्य अतिथि डीएम राजकमल यादव ने जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लेने वाले मेधावियों को सम्मानित किया। कहा कि युवा जागरूकता अभियान में सकारात्मक भूमिका निभाएं। लोगों को जागरूक करें। यातायात के नियमों से अवगत कराएं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के लोकमंच पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ लक्ष्य पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ किया। इसके उपरांत गांधी स्मारक इंटर कालेज के शिक्षक संजीव कुमार ने गीत और एसपीसी डिग्री कालेज की छात्रा विधि माहेश्वरी ने भाषण प्रस्तुत किया। श्री यमुना इंटर कॉलेज के छात्रों ने सड़क सुरक्षा पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। उपसंभागीय परिवहन विभाग की ओर से उच्च प्राथमिक स्तर से उच्च शिक्षण संस्थाओं में कराई गई चित्रकला, लेखन और क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता में चंचल, फरहान, सानिया, स्लोगन लेखन में मनतशा, रानी, कशिश, क्विज में वंदना शर्मा, अनुष्का, मानवी, माध्यमिक स्तर पर चित्रकला में सोनी, तुषार, गोविंद, लेखन में निधि, सानिया, शाइस्ता, क्विज में जाह्नवी शर्मा, आयुष शर्मा, मुस्कान, उच्च शिक्षा में चित्रकला में रिया तोमर, साहिना अहमद, रिया मलिक, लेखन में प्रताप वर्मा, दीपा चौहान, कलश चौहान, क्विज में सुषमा त्यागी, अंचल धामा, जैनब खान को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय चुना गया। परिवहन विभाग के चालक संजीव, देवेंद्र सिंह, सतेंद्र राठी व परिचालक अश्वनी कुमार, अंकित कुमार, सलमान खान को प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। एडीएम अमित कुमार सिंह, सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, एआरटीओ सुभाष राजपूत, सीओ मंगल सिंह रावत, वरिष्ठ कोषाधिकारी राजन जौहरी, डीआईओएस सर्वेश कुमार, बीएसए राघवेंद्र सिंह, एआरएम विपिन अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में घट रही हादसों की संख्या
बागपत। जिले में सड़क हादसों की संख्या में कमी आई है। जिले में वर्ष 2019 में 265 सड़क दुर्घटनाओं में 149 लोगों की मौत और 220 लोग घायल हुए थे। 2020 में 252 सड़क दुर्घटनाओं में 122 व्यक्तियों की मौत और 212 व्यक्ति घायल हुए है। जिले में जनवरी 2021 में 14 सड़क दुर्घटनाओं में सात लोगों की मौत हुई है और सात लोग घायल हुए है। जनवरी 2020 में 20 सड़क दुर्घटनाओं में 13 लोगों की मौत और 16 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed