फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Beaten to advocate in court, the ruckus

कचहरी में अधिवक्ता को पीटा, हंगामा

Tue, 17 May 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 17 May 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
बागपत कचहरी परिसर में दंपति के बीच हुए विवाद में केस की पैरवी कर रहे अधिवक्ता पर महिला और उसके मायके वालों ने हमला कर दिया। इस पर गुस्साए अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। बाद में अधिवक्ता की तहरीर पर महिला समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। महिला ने भी ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन


  बिनौली क्षेत्र के एक गांव की महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। मामला परिवार न्यायालय में विचाराधीन है। मंगलवार को केस के संबंध में आए महिला और उसके पति का आपस में विवाद हो गया। उनके बीच मारपीट हो गई। महिला के पति की तरफ से केस की पैरवी कर रहे अधिवक्ता अशोक कुमार के साथ महिला और उसके मायके वालों ने मारपीट कर दी। इससे वहां हंगामा हो गया। 
विज्ञापन


गुस्साएं अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में जमकर नारेबाजी की। बाद में अधिवक्ता अशोक कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे केस की पैरवी करके न्यायालय से बाहर निकले, तभी केस की विपक्षी महिला और उसके मायके वालों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी उनके गले से सोने की चेन लूटकर ले गए। पुलिस ने उनकी शिकायत पर आरोपी महिला, उसकी माता, पिता, भाई और दो अज्ञात के खिलाफ (धारा 323, 504, 506 , 394 आईपीसी ) रिपोर्ट दर्ज की। उधर, महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कचहरी परिसर में मेरठ निवासी उसके ससुरालियों ने उस पर हमला कर दिया। उसका आरोपियों ने अपहरण करने का प्रयास किया।

इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ अश्लील हरकतें भी कीं। इतना ही नहीं आरोपियों ने आबरू लूटने के इरादे से उसके कपड़े फाड़े। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा इस मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 


बीवी ने पति पर किया हमला
बागपत। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कचहरी परिसर में महिला ने अपने पति पर हमला कर दिया। बचाव में आए अधिवक्ता के साथ भी उसने मारपीट की। हालांकि अभी तक पुलिस के पास महिला के पति की ओर से शिकायत नहीं आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed