फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Beat the curse, Gauri Shankar freshly filled flight

अभिशाप को मात दे, गौरीशंकर ने भरी हौसले की उड़ान

Mon, 25 Jul 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Mon, 25 Jul 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Beat the curse, Gauri Shankar freshly filled flight
बाॅक्सर गौरीशंकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 गौरीशंकर को भगवान ने जुबां तो नहीं दी, लेकिन उसके मुक्के में ऐसी ताकत दी है, जिससे वह अच्छे-अच्छे को धूल चटा देता है। इसी हुनर से वह अब तक नेशनल प्रतियोगिता मेें दर्जनों स्वर्ण पदक जीत चुका है, लेकिन न तो प्रशासनिक स्तर पर उसे मदद मिली और न ही शासन स्तर से। इन सबके बावजूद उसने हार नहीं मानी।
विज्ञापन


अब गौरीशंकर क्षेत्र के लड़के-लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखा रहा है। उसे आत्मरक्षा के गुर सीखकर युवाओं ने भी क्षेत्र का नाम रोशन शुरू कर दिया है।

बड़ौत निवासी गौरीशंकर पुत्र ब्रजपाल न तो बोल सकता है और न ही सुन सकता है। फोन पर मैसेज के माध्यम से लोगों की बातों का जवाब देता है। वह इंडियन बाल एकेडमी मेें आठवीं क्लास का छात्र है। उसके कोच राज विपिन जोसिया ने बताया कि वर्ष 2008 मेें उसने राज बाक्सिंग क्लब बड़ौत से बाक्सिंग सीखनी शुरू की थी।
विज्ञापन

आज उसके मुक्के ने दिल्ली से लेकर नेपाल, कर्नाटक तक धूम मचा दी है। वह कई नेशनल, राज्य स्तरीय व जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं मेें स्वर्ण पदक सहित अन्य कई पदक जीत चुका है। जैसे-जैसे गौरीशंकर पदक झटकता प्रशासनिक स्तर पर उसे आर्थिक मदद दिलाने के लिए घोषणाएं होती, लेकिन सभी घोषणाएं भी हवाई साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरीशंकर के बड़े भाई आशु उपाध्याय ने बताया कि सैकड़ों बार आर्थिक मदद लेने को लेकर अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काटे, लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बावजूद गौरीशंकर ने हार नहीं मानी। अब उन्होंने क्षेत्र के लड़के-लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने की ठान ली है। 


गौरीशंकर से गुर सीखकर युवाओं ने भी क्षेत्र का नाम रोशन करना शुरू कर दिया है। सुमित तोमर निवासी बड़ौली, नितिन तोमर निवासी बामनौली जिन्होंने दिल्ली  मेें 2015 में संपन्न हुई किक बांक्सिग दिल्ली मेें स्वर्ण पदक झटका है। गौरीशंकर से प्रशिक्षण  ले रही अनुसुइया वर्ष 2016 में उत्तराखंड मेें संपन्न हुई नेशनल वुशु प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत चुकी है।

गौरीशंकर की उपलब्धियां
प्रतियोगिता                 वर्ष    पदक    जगह  
चौथा नेशनल किक बाक्सिंग            2010    रजत    हरियाणा
12वां नेशनल ताइक्वांडो चैपियनशिप        2011    गोल्ड    दिल्ली
दूसरी नेशनल ओ-स्पोर्ट चैंपियनशिप        2011    गोल्ड    कर्नाटक
छठा नेपाल सोतोकोन इंटरनेशनल चैंपियनशिप        2012    कांस्य    नेपाल
21वां नेशनल कराटे चैंपियनशिप            2013    गोल्ड    हरियाणा
तीसरा नेशनल थाई किक बांक्सिग            2014    गोल्ड    मेरठ
दूसरा नेशनल सैल्ड डिफेंस चैंपियनशिप        2014    गोल्ड    उत्तराखंड
15वां किक बाक्सिंग चैंपियनशिप            2015    गोल्ड    दिल्ली
नेशनल रूरम गेम बाक्सिंग चैंपियनशिप        2015    कांस्य    हरियाणा
प्रथम थाई किक बाक्सिंग चैंपियनशिप        2016    गोल्ड    गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed