{"_id":"c9ce88782d1e80bb9b64e48a16146e0f","slug":"bdo-se-bhire-thal-ke-log-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ से भिड़े थल के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ से भिड़े थल के लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Tue, 01 Sep 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल गांव में पानी की निकासी को लेकर गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। लोग बीडीओ से लेकर मुख्य सचिव तक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई हल नहीं निकल रहा है। इसको लेकर गांव में कभी भी खून-खराबा हो सकता है। समस्या को लेकर सोमवार को काफी संख्या में लोग ब्लाक कार्यालय पर पहुंचे और हंगामा किया। इस दौरान उनकी बीडीओ के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। उन्होंने दो दिनों के अंदर समस्या का समाधान न होने पर ब्लाक कार्यालय पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी।
लोगों का कहना है कि गांव में पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण पूरे गांव में जल भराव की समस्या बनी हुई है। लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं। बीडीओ वेदप्रकाश द्विवेदी, एसडीएम यशवर्द्धन श्रीवास्तव, एडीएम व डीएम सहित मुख्य सचिव को शिकायत के बावजूद समस्या हल नहीं हुई।
ग्राम प्रधान रहीसुदीन ने बताया कि पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण गांव की गलियों मेें दो से तीन फीट तक गंदा पानी भरा हुआ है। गांव में संक्रामक रोग फैल रहे हैं। हरेंद्र चौधरी ने बताया कि लोग एक-दूसरे की तरफ पानी का बहाव कर रहे हैं, इससे गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। कभी भी खून-खराबा हो सकता है।
विज्ञापन
सोमवार को ब्लाक कार्यालय पहुंचे लोगों की बीडीओ वेदप्रकाश द्विवेदी से तीखी नोकझोंक भी हुई। उन्होंने दो दिनों के अंदर समस्या का समाधान न होने पर ब्लाक कार्यालय पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी।
एसडीएम यशवर्द्धन श्रीवास्तव का कहना है कि इस संबंध में बीडीओ को निर्देश दिए हैं, जबकि बीडीओ वेदप्रकाश द्विवेदी का कहना है कि पानी निकासी को लेकर गांव में दो पक्ष आमने-सामने हैं।
बिना पुलिस फोर्स के यह समाधान नहीं होगा। हंगामा व चेतावनी देने वालों में मोमीन, शाबिर अली, मीर हसन, नासिर अली, नरेंद्र, खलील अहमद, राहुल, हरेंद्र चौधरी, जावेद आदि शामिल रहे।