{"_id":"61686ca5c2b6926b232a4c1e","slug":"basketball-tournament-started-teams-from-17-districts-reached-baraut-news-mrt560683122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ, 17 जिलों की टीमें पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बास्केटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ, 17 जिलों की टीमें पहुंची
विज्ञापन
बड़ौत के चौधरी केहर सिंह पब्लिक स्कूल में बास्केटबाल खिलाड़ियों से परिचय लेते सांसद डॉ सत्यपाल ?
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने किया चार दिवसीय टूर्नामेंट का शुभारंभ
उद्घाटन मैच में गोरखपुर ने बागपत को 77-75 से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल बड़ौत में बृहस्पतिवार को चार दिवसीय द्वितीय प्रमेंद्र मेमोरियल बास्केटबाल टूर्नामेंट का धूमधाम से शुभारंभ हुआ। इसमें 17 जिलों की टीमें प्रतिभाग कर रही है। उद्घाटन मैच गोरखपुर और बागपत के टीम के बीच खेला गया। इसमें गोरखपुर ने 77-75 से जीत हासिल की।
टूर्नामेंट का उद्घाटन सांसद डा सत्यपाल सिंह, स्कूल के संस्थापक डॉ. आरपीएस तोमर, डायरेक्टर डॉ. मनीष तोमर, डॉ. गीतांजलि तोमर व प्रधानाचार्या स्वाति पटनवाल, प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। सांसद ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को भारत सरकार की ओर से बहुत प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि उनकी जो निधि बची हुई है, उसे खेलों पर खर्च किया जाएगा। डॉ. मनीष तोमर ने बताया कि टूर्नामेंट में गोरखपुर, इलाहाबाद, बलिया, कानपुर, बनारस, आगरा, लखनऊ, बुलंदशहर, उन्नाव, मेरठ सहित 17 टीमें प्रतिभाग कर रही है। उद्घाटन मैच गोरखपुर और बागपत के टीम के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में गोरखपुर ने बागपत की टीम को 77-75 से हराया। इस अवसर पर प्रदीप शर्मा, सुभाष, रामपाल, विक्रम, प्रदीप ठाकुर, भगवती देवी, राकेश, अशोक कुमार, सर्वेश तोमर, कर्णपाल सिंह, सरोज तोमर मौजूद रहे।
यूपी एसोसिएशन ने भेजे सात रेफरी
बड़ौत। प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सुबह सात बजे से 11 बजे तक, शाम को चार बजे से लेकर रात 10 बजे तक मुकाबले खेले जाएंगे। उप्र बास्केटबाल एसोसिएशन ने इस टूर्नामेंट के आयोजन के लिए अपने सात रेफरी भेजे है। बताया कि यूपी एसोसिएशन के सचिव वीरेंद्र विक्रम सिंह ऑब्जर्वर के रूप में आएंगे।