{"_id":"57fe96ad4f1c1b3e712906f8","slug":"baraut-will-show-the-strength-of-the-new-zealand-fascinated-pavarliftr","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड मेें दमखम दिखाएगा बड़ौत का पावरलिफ्टर मोहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूजीलैंड मेें दमखम दिखाएगा बड़ौत का पावरलिफ्टर मोहित
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 13 Oct 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
पावरलिफ्टर मोहित त्यागी
- फोटो : अमर उजाला
बड़ौत। अलावलपुर गांव के पावरलिफ्टर मोहित त्यागी का न्यूजीलैंड में होने वाली एशियन ओसियान पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएगा। इससे पहले भी वह कई नेशनल चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर कई पदक जीत चुका।
अगस्त माह 2016 में दिल्ली के कैंट एरिया में संपन्न हुए ट्रायल में 665 किलोग्राम भार उठाने पर मोहित त्यागी का न्यूजीलैंड में 2 से 11 दिसंबर तक चलने वाली एशियन ओसियान पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए चयन किया गया है। इस उपलब्धि पर परिवार के लोग खुश है।
पिता राजेंद्र सिंह और माता लोकेश देवी का कहना है कि उनका बेटा न्यूजीलैंड में भी अच्छा प्रदर्शन कर भारत के लिए पदक जीतकर लौटेगा। भाई सुनील और अनुज का कहना है कि मोहित बचपन से ही खेल का शौकीन रहा है। लेकिन परिवार की आर्थिक तंगी के चलते उसे सुविधा नहीं दे पाए।
विज्ञापन
मोहित पहले यूपी की ओर से खेलता था, कई पदक भी झटके, लेकिन सुविधा न के बराबर मिली। अब उसने दिल्ली की ओर से 105 किग्राभार वर्ग में खेलना शुरू कर दिया है। उधर, मोहित त्यागी ने बताया कि कोच मुकेश सिंह गल्हौत मार्गदर्शन कर रहे है। कोच भी चार बार मिस्टर इंडिया रह चुके है।
मोहित की उपलब्धि
2012 में दिल्ली में हुई जूनियर पावर लिफ्टिंग में सिल्वर मेडल
2014 में जम्मू में संपन्न हुई जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में सिल्वर
2015 में जमशेदपुर में सपन्न हुई नेशनल चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल
2015 में कपूरथला पंजाब में हुई फेडरेशन चैंपियनशिप में सिल्वर पदक
2015 में ही कपूरथला पंजाब में सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक
2016 दिल्ली में ट्रायल में गोल्ड मेडल जीता