{"_id":"57ed7cf24f1c1bca7f574659","slug":"baraut-rally-bringing-together-supporters-of-chaudhary-charan-singh-drill","type":"story","status":"publish","title_hn":"बडौत रैली में चौधरी चरण सिंह के समर्थकों को एकसाथ लाने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बडौत रैली में चौधरी चरण सिंह के समर्थकों को एकसाथ लाने की कवायद
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 30 Sep 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत में पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र शर्मा ने कहा बड़ौत में रैली के माध्यम से चौधरी चरण सिंह के समर्थकों को एक प्लेटफॉर्म पर लाने का प्रयास किया जाएगा।
रालोद कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा जेवी कॉलेज के मैदान पर होने वाली रैली के लिए कार्यकर्ता जुटे हैं। किसानों को जो लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है और बिचौलिया किसानों को लूट रहे हैं। इस रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जद यू नेता शरद यादव, केसी त्यागी, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूराम मराड़ी, चौधरी अजित सिंह और जयंत चौधरी शिरकत करेंगे।
उनके साथ विधायक वीरपाल राठी, जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना, भोपाल गुर्जर, सतीश चौधरी, अश्वनी तोमर उपस्थित रहे। उन्होंने जनता वैदिक कॉलेज के मैदान जहां पर रैली होगी, उसका निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
बागपत में जिला पंचायत सदस्य प्रदीप ठाकुर ने कहा रालोद की नीतियों पर चलकर ही किसानों का भला हो सकता है। खट्टा प्रहलादपुर, सलावतपुर, मेवला समेत अन्य गांवों में आयोजित सभाओं में रालोद नेता ने कहा बड़ौत रैली में किसान और मजदूर की समस्याओं पर मंथन होगा। संचालन संजय प्रधान मेवला ने किया। राकेश शाह, कुलदीप मेवला, शिब्बा प्रधान, सोनू, गुलाब सिंह, विनोद, सूर्यांश मौजूद रहे।
चांदीनगर में रालोद नेता कपिल चौधरी ने अहमदनगर, नंगला, विनयपुर, डगरपुर में सभाएं की। उन्होंने कहा किसान ताकत को एकजुट कर यूपी चुनाव में रालोद ताकत दिखाएगा। बड़ौत की रैली में किसान और मजदूर के मुद्दे होंगे। उन्होंने कहा यूपी सरकार किसान विरोधी है। जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलेगा रालोद चुप बैठने वाला नहीं है। इसमें सतेंद्र बैंसला, जितेंद्र बैंसला, सन्नी गुर्जर, अंकित चौधरी मौजूद रहे।
खेकड़ा में रालोद नेता पप्पू गुर्जर ने जन जागरण यात्रा निकाली। उन्होंने कहा वर्तमान समय किसानों की एकजुटता का है। खट्टा प्रहलादपुर, सांकल पुट्ठी, खिंदौड़ा, मवी कलां में नुक्कड़ सभाएं की।
युवा नेता ललित गुर्जर ने कहा जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक रालोद संघर्ष करेगा। बड़े चौधरी की नीतियां ही आम लोगों को न्याय दिला सकती है। उन्होंने किसान हित में सब लोगों से एकजुटता का आह्वान किया। संजय कुमार, राजबीर, चंद्रपाल, यशपाल, उत्तम मौजूद रहे।
छपरौली में कूड़ी, मुकुंदपुर और रठौड़ा गांव में रालोद की बैठक हुई। इनमें देशपाल खोखर, तेजपाल प्रधान, वेदपाल, अरूण, सोहन पाल, सुरेश पाल आदि मौजूद रहे। उधर, बड़ौत में युवा रालोद नेता रमन शर्मा ने गफ्फार खां एडवोकेट, राजीव सिंह, पवन चौधरी, धीरज सिंह के साथ भोला, खेड़ी, लुहारी, कोताना और जागोस गांव में जनसंपर्क कर रैली में पहुंचने की अपील की।