फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SSB sub-inspector dies due to deteriorating health

एसएसबी के उप निरीक्षक की तबीयत बिगड़ने से मौत

Thu, 02 Dec 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
SSB sub-inspector dies due to deteriorating health
बिहार के नरकटिया गंज में थी तैनाती, बृहस्पतिवार को ही होना था रवाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली (बागपत)। छुट्टी पर घर आए जिवाना गुलियान गांव निवासी एसएसबी के सब इंस्पेक्टर रवि सोलंकी की बृहस्पतिवार को तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।

भाजपा नेता जसवीर सोलंकी ने बताया कि उनका भतीजा रवि सोलंकी (27) पुत्र वेद मित्र एसएसबी में नरकटिया गंज, बिहार में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था। रवि छुट्टी पर घर आया हुआ था। बृहस्पतिवार की सुबह अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। उसे उल्टी आनी शुरू हुई। परिजन उन्हें बड़ौत के आस्था नर्सिंग होम में लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रवि की मौत की खबर से गांव में शोक छा गया। पिता वेदमित्र, मां मिथलेश, पत्नी अन्नू व अन्य परिजनों का रोते रोते बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि रवि सोलंकी को बृहस्पतिवार को ही बिहार जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed