{"_id":"6a3952dd1038bbf73e00ab5a","slug":"baraut-murder-case-tehravin-13th-day-ritual-for-tent-merchant-sohanlal-and-his-son-vikas-community-membe-2026-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बड़ौत हत्याकांड: टेंट व्यापारी सोहनलाल और उनके बेटे विकास की तेरहवीं, समाज के लोगों ने लिया ये फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ौत हत्याकांड: टेंट व्यापारी सोहनलाल और उनके बेटे विकास की तेरहवीं, समाज के लोगों ने लिया ये फैसला
Mon, 22 Jun 2026 08:52 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 22 Jun 2026 08:52 PM IST
सार
Baghpat News: टेंट व्यापारी सोहनलाल व उनके बेटे विकास की नौ जून को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर वरुण लुहारी को भीड़ ने पकड़ कर मार दिया था। सोमवार को बड़ौत में पिता-पुत्र की तेरहवीं हुई। इसमें अपराधियों को न बख्शने और निर्दोषों पर कार्रवाई न करने की मांग रखी गई।
विज्ञापन
पिता-पुत्र की फाइल फोटो और तेरहवीं में मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर के टेंट व्यापारी सोहनलाल और उनके बेटे विकास की सोमवार को तेरहवीं हुई। इस अवसर पर समाज के लोगों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। समाज के लोगों ने मांग उठाई कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए और निर्दोष जेल न भेजा जाए। परिवार की आर्थिक मदद के लिए कोष बनाया जाएगा, जिसमें समाज के लोग आर्थिक मदद करेंगे।
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी की फाइल फोटो और गोली चलाता हत्यारा।
- फोटो : अमर उजाला
टेंट व्यापारी सोहनलाल व उनके बेटे विकास की नौ जून को बदमाशों ने दुकान पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के दौरान हमलावर वरुण लुहारी को भीड़ ने पकड़ लिया था, जिसकी पिटाई की गई और गोली मारकर हत्या कर दी। पिता-पुत्र की हत्या के मामले में वरुण लुहारी के पिता बाबूराम, भाई करुण समेत पांच लोगों को नामजद किया गया था। वहीं वरुण की हत्या के आरोप में व्यापारी परिवार के दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को टेंट व्यापारी पिता-पुत्र की तेरहवीं पर परिवार को सांत्वना देने पहुंचे मेरठ कैंट से विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि प्रशासन अपनी कार्रवाई कर रहा है। परिवार को न्याय दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला जाएगा और उनके सामने सभी बातों को रखा जाएगा। कहा कि जिसने पिता-पुत्र की हत्या की है, उसके अंदर से खौफ खत्म हो चुका था।
आरएसएस से जुड़े रामभरोसे लाल ने कहा कि घटना बेहद दुखद हुई है। अपराधी का महिमामंडल करना शोभा नहीं देता है। वह चाहे किसी भी जाति का हो। वहीं समाज के लोगों ने आवाज उठाई की हत्याकांड में कोई दोषी बख्शा नहीं जाना चाहिए और कोई निर्दोष जेल नहीं जाना चाहिए। इस मौके पर डॉ. योगेश जिंदल, डॉ. अमित राय जैन, सुधीर मान, मुकेश जैन, घसीटूमल जैन, डीके जैन, अंकुर जैन आदि उपस्थित रहे।
सामाजिक व व्यापार संगठनों ने संदेश भेजकर शोक प्रकट किया
सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान श्रद्धांजलि सभा में शामिल नहीं हुए। उन्होंने शोक संदेश भिजवाया। परिवार के लिए शोक संवेदना प्रकट की। इनके अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों व व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने शोक संदेश भेजकर परिवार के लिए अपनी संवेदना प्रकट की। शोक संदेशों को सभी के सामने पढ़कर सुनाया गया।

परिवार को एक लाख रुपये देकर आर्थिक मदद की
मेरठ से रालोद नेता मुकेश जैन खुद शोक सभा में शामिल नहीं हो सके, मगर उन्होंने अपने बेटे प्रतीक को भेजकर परिवार को आर्थिक मदद के लिए एक लाख रुपये दिए। इनके अलावा समाज के लोगों ने भी परिवार की आर्थिक मदद करने का निर्णय लिया है।

समाज के लोगों ने यह भी उठाईं मांगें
टेंट व्यापारी के परिवार को शासन की तरफ से 50-50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, मृतक विकास की पत्नी को योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी देने की मांग की गई। परिवार की सुरक्षा दी जाए और परिवार के दो लोगों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी को निरस्त किया जाए।
ये भी देखें...
पत्नी व प्रेमी ने युवक को लगाई आग: 12 साल की शादी, तीन बच्चों की मां को पड़ोसी से प्यार, खतरनाक है ये दास्तां