फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baraut municipality will expand the border, 12 colonies will be added

बड़ौत नगर पालिका का होगा सीमा विस्तार, एक दर्जन कालोनी जुड़ेगी

Tue, 05 Jul 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Baraut municipality will expand the border, 12 colonies will be added
बड़ौत शहर का विहंगम दृश्य - फोटो : BAGHPAT
बागपत। नगर निकाय के चुनाव से पहले बड़ौत नगरपालिका का सीमा विस्तार किया जाएगा। नगरपालिका क्षेत्र में करीब 12 कालोनियों को जोड़ा जाएगा। इसके लिए शासन ने रिपोर्ट मांगी है, जो डीएम को जल्द भेजनी होगी। इसलिए ही सीमा विस्तार के लिए रिपोर्ट तैयार करने की कार्रवाई की जा रही है। अगर सीमा विस्तार हो जाता है, तो भाजपा को इसका फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन

बड़ौत नगरपालिका वर्ष 1870 में बनाई गई थी। नगरपालिका क्षेत्र के आसपास 12 से ज्यादा पॉश कालोनियां विकसित हो गई हैं। इसके बावजूद नगर पालिका का पिछले करीब दो दशक से सीमा विस्तार नहीं हो सका है।
विज्ञापन

इस कारण उन कॉलोनियों में रहने वाले लोग न गांव में आते हैं और न नगर पालिका क्षेत्र में आते हैं। अब इन सभी कालोनियों को नगरपालिका क्षेत्र में शामिल करने के लिए सीमा विस्तार कराया जा रहा है। इनमें बिजरौल रोड पर शाहमल एंकलेव, चौधरी चरण सिंह विहार, वरदा ज्योति कालोनी, चरण सिंह विहार, न्यू सिटी कालोनी अमीनगर सराय रोड, कांशीराम कालोनी दिल्ली रोड व कोताना रोड की चार कालोनी समेत 12 कॉलोनियां हैं। इनमें करीब 15 हजार लोग रहते हैं और इनको अब नगर पालिका में शामिल करने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपालिका में 25 वार्ड, डेढ़ लाख से ज्यादा आबादी
बड़ौत नगरपालिका में अभी 25 वार्ड है और वहां की आबादी डेढ़ लाख से ज्यादा है। अगर पालिका का सीमा विस्तार हो जाता है और 12 कालोनियां जुड़ जाती हैं, तो वार्ड बढ़कर 28 तक हो सकते हैं।
भाजपा को मिल सकता है सीमा विस्तार का फायदा
नगर पालिका बड़ौत का सीमा विस्तार होने पर भाजपा को फायदा मिल सकता है। क्योंकि जितनी भी कालोनियां जोड़ी जाएगी, वह सभी पॉश कालोनियां है और उनमें भाजपा का वोटर ज्यादा माना जाता है। इसलिए ही भाजपा इसके सीमा विस्तार में पूरा जोर लगा रही हैं।
बड़ौत नगर पालिका के आसपास काफी कालोनियां विकसित हो गई हैं और वहां के लोग न गांव में आते हैं और न नगरपालिका क्षेत्र में है। ऐसे में सुविधाओं के लिए उनको परेशानी झेलनी पड़ती हैं। इसलिए नगर पालिका का सीमा विस्तार होना जरूरी है। - दुष्यंत तोमर उर्फ अमित राणा, चेयरमैन नगर पालिका बड़ौत

नगर पालिका के सीमा विस्तार की शासन ने रिपोर्ट मांगी है। जिस पर काम भी शुरू हो गया है और इसकी रिपोर्ट जल्द ही शासन को भेजी जाएगी। जिससे सीमा विस्तार की कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा सके। अमित कुमार, एडीएम

बड़ौत नगर पालिका चेयरमैन अमित उर्फ दुष्यंत राणा

बड़ौत नगर पालिका चेयरमैन अमित उर्फ दुष्यंत राणा- फोटो : BAGHPAT

एडीएम अमित कुमार

एडीएम अमित कुमार- फोटो : BAGHPAT

बड़ौत नगर पालिका

बड़ौत नगर पालिका- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed