{"_id":"5883a0eb4f1c1b6f35efe095","slug":"baraut-invoices-in-18-school-buses-five-seas","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौत में 18 स्कूल बसों के चालान, पांच सीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ौत में 18 स्कूल बसों के चालान, पांच सीज
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 21 Jan 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
स्कूल बस।
- फोटो : demo pic
बागपत के बड़ौत में स्कूली बसों के खिलाफ अभियान के तहत एआरटीओ आरपी मिश्रा ने शनिवार को बड़ौत में दिनभर चेकिंग की। इस दौरान पांच बसें सीज की गईं और 32 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।
एआरटीओ ने नगर में विशेष अभियान चलाकर 37 स्कूली वाहन जांच किए। इनमें विजयी भव विद्यापीठ, श्रीराम मंदिर इंटर कॉलेज, जेपी पब्लिक स्कूल, एससी बोस स्कूल, माउंट लिटरा स्कूल के वाहन शामिल थे। इनमें से मानक पर खरी न उतरने पर 18 बसों के चालान किए और पांच बसें सीज की गईं। एआरटीओ ने बताया सोमवार को अभियान चलेगा। स्कूली बसें मानकों के अनुरूप नहीं चलतीं तो उनके खिलाफ और सख्ती की जाएगी।
4 वाहनों से हूटर और 18 से काली फिल्म उतारी
बागपत। जनपद में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर 4 वाहनों से हूटर, 18 वाहनों से काली फिल्म उतारी। 120 वाहनों का चालान कर 92900 रुपये शमन शुल्क के रूप में वसूले। 28 गांवों में भ्रमण कर लोगों से शांतिपूर्वक मतदान करने का आग्रह किया।