फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baraut international research would be part of the Mauryan Empire, humorist

मौर्य साम्राज्य के अंतरराष्ट्रीय शोध का हिस्सा बनेगा बड़ौतः लहरी

Thu, 11 Aug 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 11 Aug 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत । स्थानीय शहजाद राय संस्थान में संग्रहीत पुरा संपदा का अवलोकन करने पहुंची इतिहासकार प्रोफेसर नयन जोत लहरी ने अशोक विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट मौर्य सम्राट अशोक में शहजाद राय शोध संस्थान के निदेशक अमित राय जैन के साथ मिल कर काम करने के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन


संस्था में मौजूद हड़प्पा सभ्यता के पुरा अवशेष, ताम्र शस्त्र-शस्त्रों, प्रांतीय पांडुलिपियों का अवलोकन कर  इतिहासकार नयन जोत लहरी ने कहा  उत्तर भारत में किसी व्यक्तिगत संस्थान में जहां का संग्रह अपने आप में अनूठा है। अशोक विश्वविद्यालय की संस्थापक शोध निदेशक प्रो. नयन जोत लहरी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन की पुत्री प्रो. उनेंद्र सिंह से मिलकर मौर्य साम्राज्य और सम्राट अशोक पर शोध कर रहे हैं। इसमें शिलालेखों में वे भारत के विशिष्ठ पुरा स्थलों, संस्थानों का अवलोकन और एशिया के विभिन्न देशों का भ्रमण किया जा रहा है। 
विज्ञापन


प्रो. लहरी ने दल के साथ शहजाद राय शोध संस्थान में संग्रहीत पुरा सामग्री पर शोध और अनुसंधान की संभावनाओं को तलाश कर जनपद बागपत के ककौर गांव के प्राचीन टीले, कुरड़ी के मंदिर टीले और इस्सोपुर टीले का पुरातात्विक सर्वेक्षण किया।  शहजाद राय शोध संस्थान के निदेशक अमित राय जैन ने बताया अशोक विश्वविद्यालय के साथ मिलकर शीघ्र ही बागपत की कुछ अति विशिष्ठ चिन्हित पुरास्थलों पर उत्खनन कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed