फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baraut and Khekra municipalities reach C category, development will be affected

Baghpat News: बड़ौत व खेकड़ा नगर पालिका सी श्रेणी में पहुंची, विकास पर असर पड़ेगा

Mon, 01 Dec 2025 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Baraut and Khekra municipalities reach C category, development will be affected
- बागपत नगर पालिका सी श्रेणी से बी में हुई शामिल, ए श्रेणी में जनपद की कोई पालिका नहीं
विज्ञापन

- शासन के नए नियमों के आधार पर खरी नहीं उतरीं नगर पालिकाएं, अभी तक ए ग्रेड में शामिल थी नगर पालिका
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बड़ौत नगर पालिका को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि इसको ए श्रेणी से हटाकर सी श्रेणी में कर दिया गया है। इस तरह खेकड़ा नगर पालिका भी बी श्रेणी से सी में शामिल हो गई है। बागपत नगर पालिका को फायदा पहुंचा और यह सी से बी श्रेणी में पहुंच गई है। बड़ौत व खेकड़ा पालिका क्षेत्र में बजट कम होने के साथ विकास पर भी असर पड़ेगा। नए नियम के कारण जिले की कोई भी नगर पालिका ए श्रेणी में शामिल नहीं हो सकी।
प्रदेश में नगर निकायों की श्रेणियों में बदलाव किया गया और उसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई। शासन ने जिला मुख्यालय और जनसंख्या के आधार पर नगर निकायों की श्रेणी तय की है, जबकि पहले ऐसा नहीं था। इस कारण जिले की बड़ौत नगर पालिका ए श्रेणी में थी, जो अब सी श्रेणी में पहुंच गई है। इस नए नियम का फायदा बागपत नगर पालिका को मिला है। यह नगर पालिका जहां सी श्रेणी में थी, वहीं यह बी श्रेणी में आ गई है। बागपत पालिका बी श्रेणी में इसलिए आई है कि जिला मुख्यालय की निकाय को बी श्रेणी में शामिल करने का नियम तय कर दिया गया है और इससे शहर में विकास ज्यादा होगा। साथ ही बजट भी बढ़ जाएगा। इस तरह खेकड़ा नगर पालिका पहले बी श्रेणी में थी, जो अब सी श्रेणी में पहुंच गई है। अब जिले की कोई भी नगर पालिका को ए श्रेणी में शामिल नहीं है।
विज्ञापन


- लंबे समय से ए श्रेणी में चल रही थी बड़ौत नगर पालिका
बड़ौत नगर पालिका लंबे समय से ए श्रेणी में चल रही थी, इस कारण उसका बजट सबसे अधिक था। वहां संसाधन और सुविधाएं भी अधिक थी मगर अब सी श्रेणी में पहुंचने से बजट कम हो सकता है और इसका असर विकास पर पड़ेगा। बागपत नगर पालिका बी श्रेणी में आने पर खुशी मनाई जा रही है, क्योंकि बागपत का बजट दस-बीस प्रतिशत तक बढ़ जाएगा। इससे यहां विकास ज्यादा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बागपत नगर पालिका अब सी से बी श्रेणी में शामिल हो गई है। इससे नगर पालिका का बजट बढ़ेगा और यहां विकास कार्य ज्यादा हो सकेंगे। इसका सीधे तौर पर आम लोगों को फायदा होगा। - केके भड़ाना, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed