{"_id":"68de76765b0870430e0dacfb","slug":"baraut-and-gurugram-teams-won-the-cricket-match-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-139585-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बड़ौत और गुरुग्राम की टीमों ने जीता क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बड़ौत और गुरुग्राम की टीमों ने जीता क्रिकेट मैच
विज्ञापन
- भड़ल गांव में हुई एक-एक ओवर की क्रिकेट प्रतियोगिता
फोटो-11
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। भड़ल गांव में बृहस्पतिवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन बड़ौत व गुरुग्राम की टीमों ने जीत दर्ज की और विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी हारुन चौधरी व डॉ. विनोद राणा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। उद्घाटन मैच पानीपत व बड़ौत की टीम के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ौत की टीम ने एक ओवर में छह छक्के लगाए। जवाब में खेलने उतरी पानीपत की टीम दो छक्के पर सिमट गई और बड़ौत की टीम ने जीत दर्ज की। दिनेश को चार विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच गुरुग्राम व नोएडा के बीच हुआ। गुरुग्राम की टीम ने चार छक्के लगाए और नोएडा की टीम ने दो छक्के लगाए। गुरुग्राम की टीम ने जीत दर्ज की। इस मौके पर अंकित राणा, गौरव कुमार, दीपक, काला, वंशु, टीनू, हर्ष आदि मौजूद रहे।