फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baraut and Delhi team won the cricket match

Baghpat News: बड़ौत और दिल्ली की टीम ने जीते क्रिकेट मैच

Sat, 04 Nov 2023 06:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 06:47 PM IST
विज्ञापन
Baraut and Delhi team won the cricket match
फोटो-13
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। कस्बे में चल रही राम कुमार क्रिकेट कप प्रतियोगिता में शनिवार को बड़ौत और भारती क्लब दिल्ली ने मैच जीते। प्रतियोगिता में सूरज को मैन ऑफ दी मैच चुना गया।

कस्बे में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को पहला मैच छपरौली व बड़ौत की टीम के बीच खेला गया। इसमें बड़ौत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बड़ौत की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 211 रनों का स्कोर बनाया। इसमें सूरज ने 76 और विश्वास ने 50 रनों का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी छपरौली की टीम 16 और में 133 रनों पर ढेर हो गई। मैच में सूरज को मैन ऑफ दी मैच चुना गया। प्रतियोगिता का दूसरा मैच भारती क्लब दिल्ली और रुड़की की टीम के बीच खेला गया। मैच में भारती क्लब दिल्ली ने टॉस जीतकर 20 ओवर में 207 रनों का स्कोर बनाया। इसमें शिवम ने 70 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुड़की की टीम 18.1 ओवर में 96 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed