फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baraut accident: Magisterial probe begins, contractor arrested for altercation with traders

बड़ाैत हादसा: घटना की मजिस्ट्रियल जांच शुरू, व्यापारियों से नोकझोंक्र ठेकेदार गिरफ्तार

Wed, 29 Jan 2025 05:14 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 29 Jan 2025 05:14 PM IST
सार

भगवान आदिनाथ के निर्वाण महोत्सव में मचान गिरने से हुए हादसे में सात लोगों की माैत हो गई। हादसे के बाद जहां ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं हादसे की मजिस्टि्रयल जांच शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Baraut accident: Magisterial probe begins, contractor arrested for altercation with traders
बड़ाैत हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान आदिनाथ के निर्वाण महोत्सव में मचान गिरने से हुए हादसे में किसी ने अचानक कूदकर जान बचाई तो कोई नीचे दबकर कराहते हुए सहायता के लिए चिल्लाता रहा। आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां आए और तत्परता दिखाते हुए घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया। वहीं मामले की मजिस्टि्रयल जांच शुरू हो गई है। 

विज्ञापन

बड़ौत मे घटना की मजिस्ट्रेट जांच करने एडीएम न्यायिक सुभाष सिंह से व्यापारियों की नोक झोंक भी हुई। इस दाैरान व्यापारियों की चेयरमेन से भीं नोक झोंक हुई।
विज्ञापन


 

Baraut accident: Magisterial probe begins, contractor arrested for altercation with traders
व्यापारियों से नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला

मचान गिरते ही कूद गए वंश
निर्वाण समारोह वंश जैन समेत अन्य श्रद्धालु पूजन संघ में शामिल थे, जो सुबह से ही मचान के ऊपर बैठे हुए थे। वंश ने बताया कि मचान गिरने लगी तो वंश ने माहौल समझने में देरी नहीं की। वंश ने बताया कि वह तुरंत मचान से नीचे कूद गया। इससे पैरों में थोड़ी चोट लगी, लेकिन मचान से गिरने से बच गया।

इसके अलावा निर्वाण महोत्सव के पुजारी वंशराज जैन ने बताया कि मचान जब गिरने लगी तो कुछ समझ नहीं आया, जब तक संभल पाते, जब तक मचान गिर चुका था और वह मचान से गिरकर नीचे दबने से घायल हो गए। सहायता के लिए आए लोगों ने मचान के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। 

Baraut accident: Magisterial probe begins, contractor arrested for altercation with traders
बड़ाैत हादसा - फोटो : अमर उजाला

पहले खुद उठा सौरभ, फिर दूसरों को अस्पताल पहुंचाया
हादसे के वक्त मचान से सौरभ जैन भी गिर गया, जो पहले खुद उठा और फिर मचान के नीचे दबे घायलों को निकालने में जुट गया। सौरभ जैन ने काफी घायलों को निकालकर पहले एक तरफ बैठाया और फिर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। 

हमारे सामने गिरा मचान, हम चिल्लाते रह गए
बड़ौत के रहने वाले वकीलचंद जैन और अमित जैन ने बताया कि निर्वाण महोत्सव में जिस समय हादसा हुआ, वह भी परिसर में ही मौजूद थे। मचान पर एक तरफ भीड़ अधिक होने के कारण थोड़ा झुकाव होने लगा, इस पर नीचे खड़े लोग चिल्लाकर उन्हें पीछे हटने के लिए कहने लगे, तभी मचान गिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed