फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Barati's death uproar

टक्कर के बाद आधा किमी तक घिसटा, मौत

Mon, 23 Nov 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 23 Nov 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Barati's death uproar
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पालिका सभासद के परिवार में शादी समारोह में आए बाराती को एक कार ने टक्कर मारकर उसे आधा किमी तक घसीटा, उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस पब्लिक ने कार का पीछा किया लेकिन हाथ नहीं आई। गुस्साई भीड़ ने हाईवे जाम कर पुलिस का घेराव किया। पुलिस कर्मियों से उनकी नोकझोंक हुई। लोगों को शांत कर एक घंटे बाद पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन


सभासद साक्षी देवी की ननद सुमन का रिश्ता डौला निवासी मनोज से तय हुआ था। रविवार शाम उसकी बारात नगर में आई थी। बारात में आए 35 वर्षीय युवक वीरसैन, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को पैदल पार कर रहे थे। इसी दौरान दिल्ली की ओर से तेज गति से आ रही स्विफ्ट डिजायर गाड़ी ने वीरसैन को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर के बाद गाड़ी उसे घसीटते हुए करीब 500 मीटर दूर लोकनिर्माण विभाग के गेस्ट हाउस तक घसीटते हुए ले गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और लोगों ने कार को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके विरोध में लोगों ने जमकर हंगामा काटा। जिससे हाईवे पर जाम लग गया।


पुलिस ने भी उनकी जमकर नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस ने बामुश्किल लोगों को समझाबुझाकर शांत कर भेजा। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव का कहना है कि हादसे में घायल वीरसैन की मौत हो गई है। आरोपी चालक कार को लेकर फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed