फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baranava ashram prohibits entry of outsiders

बरनावा आश्रम में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक

Sun, 27 Aug 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली Updated Sun, 27 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
Baranava ashram prohibits entry of outsiders
बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम के गेट पर तैनात की गई फोर्स। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डेरा सच्चा सौदा के डेरामुखी गुरमीत राम रहीम के समर्थकों की ओर से हरियाणा और पंजाब में की गई आगजनी की लपटों से बचने के लिए प्रशासन अलर्ट रहा। डीएम भवानी सिंह खंगारौत और एएसपी मनीष मिश्रा ने बरनावा आश्रम पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन


सुरक्षा के मद्देनजर आश्रम के मुख्य गेट को बंद कराकर यहां बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी। आश्रम के सेवादारों की एंट्री भी पहचान पत्र दिखाकर होगी। हरियाणा बार्डर की निवाड़ा चौकी समेत जिले में कई जगह आरएएफ तैनात कर दी। 
विज्ञापन


शनिवार को डीएम भवानी सिंह बरनावा आश्रम पहुंचे। उन्होंने सेवादार बिजेंद्र कश्यप और गुड्डन त्यागी से स्थिति की जानकारी ली। सत्संग भवन, रसोईघर, पशु डेयरी और सेवादारों के आवासों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने सेवादारों से कहा  जिले में धारा 144 लागू है, किसी को भी कानून का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा। उनके साथ एएसपी मनीष मिश्रा और सीओ बागपत दिलीप सिंह ने भी आश्रम का निरीक्षण किया। 

डीएम ने बताया सुरक्षा के मद्देनजर आश्रम का मुख्य गेट बंद करा दिया। बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी । सेवादारों को इस बाबत बता दिया। उधर, आश्रम में कृषि, रसोई एवं अन्य कार्य करने वाले करीब सवा सौ लोगों का आश्रम से बाहर आवागमन पहचान पत्र दिखाकर होगा। जो पहचान पत्र नहीं दिखा पाएगा, उसकी एंट्री आश्रम में नहीं हो सकेगी।

हरियाणा बार्डर की निवाड़ा चौकी, डूंडाहैड़ी चौकी, बरनावा और बड़ौत में आरएएफ के अलावा पीएसी तैनात कर दी। एसडीएम और तहसीलदारों ने अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।  

गेट बंद होते ही बंद हुए सेवादार 
बिनौली। आश्रम का गेट बंद होते ही कार्य करने वाले सेवादार बंद हो गए हैं। अधिकतर सेवादार ऐसे हैं, जो आसपास के गांवों के रहने वाले हैं। वह सुबह आते हैं और शाम को अपने-अपने घर चले जाते हैं। कुछ सेवादार अपने परिवारों के साथ आश्रम में ही रहते हैं। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने बताया सेवादारों की गिनती कराकर पहचान पत्र से ही एंट्री देने के निर्देश दिए हैं।  


डेरे के प्रभाव वाले गांवों पर नजर 
बागपत। एसडीएम (बागपत) विवेक कुमार यादव ने बताया पुलिस के साथ क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों से बातचीत की, इस दौरान उन्हें शांति बनाने के लिए कहा गया है। जिन गांवों में अधिक प्रभाव है, वहां पर नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed