बावली के जंगल में भारी मात्रा में देशी शराब बरामद
कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार को सूचना मिली कि बावली गांव के जंगल में गांव के ही शराब तस्कर हरेंद्र पुत्र सतपाल के ईख के खेत में चुनाव के लिए भारी मात्रा में शराब जमा की हुई है। उन्होंने पुलिस बल के साथ जंगल को घेरकर दबिश दी, तो शराब तस्कर हरेंद्र भाग निकला। इस दौरान खेत में भारी मात्रा में हरियाणा से देशी शराब रसीला संतरा बरामद हुई। बरामद हुई शराब में 135 पेटियां मिली है। जिसे पुलिस कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई और कोतवाली में बावली के ही हरेंद्र शराब तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उसे पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए है। वहीं, दूसरी ओर दिल्ली रोड औद्योगिक पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने अरुण वर्मा पुत्र कृष्णपाल निवासी विजयनगर के पास से 400 ग्राम चरस बरामद की है।