फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Banks were also weak, so please some government

बैंक भी हुए लाचार, कुछ तो करिये सरकार

Fri, 25 Nov 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 25 Nov 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद सिस्टम पटरी पर लौटता नहीं दिख रहा है। बैंकों के पास कैश नहीं होने से असमंजस की स्थिति बन गई है। एटीएम भी खाली है, जिस कारण हालात सुधरते नहीं दिख रहे। रुपये नहीं मिलने से लोग परेशानी झेल रहे हैं। कई शाखाओं पर हंगामा हुआ।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट स्थित सिंडीकेट बैंक पर निवाड़ा, सिसाना, नैथला समेत कई गांवों के लोगों ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि यहां बैंक कर्मचारी समय से पहले बैंक बंद कर रहे हैं। अमीनगर सराय, दोघट, चांदीनगर, दाहा, खेकड़ा, छपरौली समेत जिलेभर की बैंक शाखाओं पर हंगामाखेज स्थिति देखने को मिली।
विज्ञापन


एलडीएम पीवी राजू का कहना है कि जिन बैंक शाखाओं में कैश है, वहां वितरित कराया जा रहा है। सोमवार को स्थिति के और अधिक बेहतर होने की उम्मीद है। उधर, दोघट में क्षेत्र के केनरा बैंक की शाखा निरपुड़ा, दाहा, टीकरी, पुसार व सिंडिकेट बैंक शाखा दोघट में कैश के लिए मारामारी मची रही। अग्रवाल मंडी टटीरी में दूसरे दिन भी कैश नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने की समीक्षा

बागपत। अमीनगर सराय में पीएनबी की शाखा पर हंगामे के बाद डीएम ह्दय शंकर तिवारी और एसपी अजय शंकर राय ने हालात की समीक्षा की। एलडीएम पीवी राजू और स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के प्रबंधक एमके खुराना से स्थिति की जानकारी ली। शाखाओं का भ्रमण किया। बैंक और पुलिसकर्मियों से लोगों के साथ मधुर व्यवहार रखने की बात कही। 

नियमों में उलझ गए शादी के ढाई लाख ः बागपत। शादी के नाम पर दिए जाने वाले ढाई लाख रुपये के लिए आरबीआई ने इतनी शर्तें लगाई है कि आम आदमी के लिए इन्हें पूरा करना भी आसान नहीं है। इसी का नतीजा है कि जब से शर्तें जारी की गई है कि एक भी व्यक्ति को शादी के नाम पर ढाई लाख रुपये की राहत राशि नहीं दी जा सकी है।

एसबीआई के मुख्य प्रबंधक एमके खुराना ने बताया कि ढाई लाख रुपये की राहत केवल उन्हें मिलेगी, जिनकी शादी 30 दिसंबर से पहले है और आठ नवंबर तक खाते में रकम जमा हुई। दूल्हे और दुल्हन के अलावा सिर्फ उनके माता-पिता ही रकम ले सकते हैं। जो रकम लेगा, उसका पैन नंबर, दोनों पक्षों के पहचान पत्र होने जरूरी है। जिन जगह पर शादी के लिए एडवांस दिया, उनके खाते नंबर भी डिटेल भी मांगी गई है। 

पीएम को देंगे पांच वर्ष का मानदेय 
छपरौली। नोटबंदी को सरकार का सराहनीय कदम बताते हुए लूंब के ग्राम प्रधान ने देश के प्रधानमंत्री को पूरे पांच वर्ष का मानदेय देने की घोषणा की है। लूंब गांव के प्रधान सुभाष चौहान ने बताया कि वह अपने पूरे कार्यकाल 5 वर्ष का मानदेय प्रधानमंत्री को देंगे।


प्रदेश सरकार ने प्रधान का मानदेय 3500 रुपये तय किया है इस प्रकार पूरे कार्यकाल का दो लाख दस हजार रुपये प्रधानमंत्री के खाते में दिया जाएगा। वहीं दूसरी और आतंकवादियों की फंडिंग बंद होने से उनके हौसले पस्त हुए हैं। देश के हित में वे भले ही बार्डर पर जाकर देश की रक्षा न कर सकते हो लेकिन वे देश के हित में इतना तो कर ही सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed