{"_id":"642895b4e4a28dc5660c8f04","slug":"banks-remain-closed-locks-hang-on-atms-baghpat-news-c-28-1-bag1001-87-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बैंक रहे बंद, कई एटीएम बूथ पर ताले लटके तो कहीं पैसे खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बैंक रहे बंद, कई एटीएम बूथ पर ताले लटके तो कहीं पैसे खत्म
Sun, 02 Apr 2023 02:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 02 Apr 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। वित्तीय वर्ष के पहले ही दिन बैंक बंद रहे। जिस कारण एटीएम बूथों पर कई जगह ताले लटके रहे और कहीं पैसे खत्म होने से उपभोक्ताओं की परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा बैंकों के सर्वर डाउन होने से ऑनलाइन लेनदेन भी प्रभावित हुआ।
नए वित्तीय वर्ष का पहला दिन बैंक उपभोक्ताओं के लिए परेशानियों से भरा रहा। बैंकों की छुट्टी होने के कारण सभी बैंक शाखाएं बंद रहीं तो एटीएम बूथों की स्थिति भी खराब मिली। शहर के बड़ौत रोड स्थित एसबीआई का एटीएम बूथ खुला मिला, लेकिन एटीएम बूथ पर ऑफलाइन होने का बोर्ड लगा मिला और वहां नकदी निकालने के लिए आने वाले उपभोक्ताओं को लौटना पड़ा।
दिल्ली रोड पर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम बूथ पर ताला लटका मिला। उधर मेरठ रोड स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक का एटीएम भी बंद मिला। साइबर कैफे से रुपये निकालने पहुंचे उपभोक्ताओं को सर्वर डाउन होने के कारण मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
-
बैंकों के सर्वर डाउन होने से करोड़ों का ऑनलाइन लेनदेन प्रभावित
बैंकों की छुट्टी होने के कारण लोगों ने ऑनलाइन लेनदेन का प्रयास भी किया, लेकिन कई बैंकों के सर्वर डाउन होने के कारण ऑनलाइन लेनदेन भी प्रभावित हुआ। जिसमें दुकानों पर सामान की खरीदारी या फिर पेट्रोल पंपों पर ऑनलाइन भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
-- -- -
- एटीएम बूथ पर लटका मिला ताला
ऑनलाइन भुगतान नहीं होने के कारण यूनियन बैंक के एटीएम बूथ पर रुपये निकालने के लिए आया था, लेकिन एटीएम बूथ पर ताला लटका मिला। लोगों की सुविधा के लिए एटीएम बूथ नियमित खुलवाए जाएं। -देवेश भारद्वाज
- कई एटीएम बूथों पर लगाने पड़े चक्कर
बड़ौत रोड स्थित स्टेट बैंक के एटीएम से रुपये नहीं निकलने पर मेरठ रोड पर लगे एटीएम में पहुंचा था, लेकिन यहां भी नकदी निकासी नहीं हो पाई। जिस कारण कई एटीएम बूथों पर चक्कर लगाने पड़े। - विनोद कुमार
-- -
उपभोक्ताओं को उठानी पड़ी परेशानी
मेरी मोबाइल की दुकान पर शनिवार को कई उपभोक्ता आए। जिसमें कई उपभोक्ताओं ने उसके बिल का ऑनलाइन भुगतान करने का प्रयास किया, लेकिन बैंक के सर्वर डाउन होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। - नईम मलिक
- उपभोक्ताओं की समस्या पर ध्यान दें अधिकारी
- एटीएम बूथों से रुपये नहीं निकलने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। बैंक अधिकारी छुट्टी होने से पहले एटीएम को सुचारू कराएं और छुट्टी के दिन जरूर खुलवाएं। जिससे उपभोक्ता नकदी निकासी कर सके। - रवि
- वर्जन-
बैंकों में कामकाज निपटाने के लिए 31 मार्च को देरी तक कार्य किया गया। जिससे वित्तीय वर्ष के पहले दिन सभी बैंकों की छुट्टी रही। सभी बैंक अधिकारियों को एटीएम बूथ खोलने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी वह बंद रहे तो उन्हें दिखवाया जाएगा। बैंकों के सर्वर डाउन होने की जानकारी नहीं है। - राजेश पंत, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक।