{"_id":"583ddea54f1c1b0c1ede69b1","slug":"banks-lockout-also-jammed-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में तालाबंदी, हाईवे भी किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में तालाबंदी, हाईवे भी किया जाम
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
Updated Wed, 30 Nov 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
काठा गांव में जाम लगाकर हंगामा कर रहे लोगों को समझाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। रुपये नहीं मिलने पर टीकरी गांव में लोगों का गुस्सा भड़क गया। नाराज लोगों ने केनरा बैंक में अंदर से ताला बंद कर बंद कर लिया। कलक्ट्रेट और काठा गांव स्थित सिंडिकेट बैंक में कैश न मिलने पर दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल जाम खुलवाया। टटीरी में भी बैंकों के बाहर हंगामा हुआ।
नोट बंदी के बाद अब व्यवस्था बेकाबू होती जा रही है। लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है। टीकरी गांव में केनरा बैंक में रुपये न मिलने लोगों ने हंगामा किया। नाराज लोगों ने बैंक में घुसकर अंदर से ताला बंद कर दिया। जमकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ नोकझोंक हुई। भाकियू नगराध्यक्ष नरेंद्र राठी ने बैंक कर्मचारियों पर अपने लोगों रुपये देने का आरोप लगाया। कर्मचारियों द्वारा टोकन देने के बाद ही लोगों ने ताला खोला। मैनेजर भूषण तिंगा ने कहा सर्वर ठप होने से व्यवस्था बिगड़ी थी। सभी को भुगतान हुआ है। शाम के समय लोगों ने हंगामा किया।
दूसरी ओर कलक्ट्रेट में स्थित सिंडिकेट बैंक द्वारा उपभोक्ताओं को कैश न देने के कारण हंगामा किया। नाराज लोगों ने दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। काठा गांव में सिंडिकेट बैंक के बाहर भीड़ उग्र हो गई। हाईवे पर 20 मिनट तक जाम लगा दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची। लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
आरोप था कि बंदपुर और मवी कलां का व्यक्ति हर रोज 20 प्रतिशत पर पुराने नोट बदलकर नए नोट ले जाता है। आम लोगों को कैश नहीं दिया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट आश्वासन दिया ऐसे लोगों को पता निकालकर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद लोगों ने जाम खोला। अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित ओबीसी की शाखा में कैश न मिलने पर लोगों ने हंगामा किया। जल्द कैश मुहैया कराने की मांग की।
बेहोश होकर गिरी वृद्ध महिला
कलक्ट्रेट स्थित सिंडिकेट बैंक में रुपये निकालने आई सिसाना की प्रदेशवरी अचानक बेहोश हो गई और अधिकारियों की गाड़ी के सामने गिर गई। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। परिजन सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और वृद्धा को चिकित्सक के पास ले गए।
छात्रों को कॉलेज से नाम कटने का सता रहा डर
बागपत। नोट बंदी के कारण छात्रों के शिक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है। कॉलेजों में फीस जमा नहीं हो रही है।
बंदपुर निवासी रवि चौधरी, काठा निवासी सचिन और पारित ने कहा बीए द्वितीय वर्ष की फीस जमा करनी है। सिंडिकेट बैंक से रुपये नहीं निकल रहे हैं। इस कारण कॉलेज से नाम कटने का डर सता रहा है। दो दिन से रुपये निकालने के लिए लाइन में लगे हैं।