फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Banks cash crisis deepens

बैंकों में गहराया नगदी संकट

Thu, 24 Nov 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 24 Nov 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Banks cash crisis deepens
बड़ौत सिंडिकेट बैंक में पैसे के इंतजार में बैठे उपभोक्ता। - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत नगर की बैंक शाखाओं में नगदी संकट गहराने से बुधवार को पूरे दिन हाय-तौबा मची रही। कई बैंकों में ग्राहकों ने हंगामा भी किया। 
विज्ञापन


गांधी रोड स्थित सिंडिकेट बैक शाखा के अलावा पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक शाखाओं के सामने सुबह आठ बजे से ही लोग कैश लेने के लिए लाइन लगाकर खड़े हो गए। बैंक खुलने के बाद कैश लेने को पूरे दिन हाय-तौबा मची रही। कई बैंक शाखाओं में तो ग्राहकों की गार्ड और पुलिस कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। ग्राहकों का आरोप था कि कुछ बैंक कर्मचारी सही व्यवस्था नहीं कर रहे हैं। 

विज्ञापन


शादी वालों को बैंकों से नहीं मिल पा रहा लाभ

बड़ौत। जिन घरों में शादी की तैयारी चल रही है। वे शादी का कार्ड लेकर एसडीएम दीपाली कौशिक से मिले। उनसे लिखित में आदेश करने को कहा। एसडीएम ने मजबूरी जताई की वे लिखित में इसका कोई आदेश नहीं कर सकती है।  फेरू सिंह कुर्डी, जिसके दो बेटियों की शादी है। देशपाल दोघट व दीपक नंगला उनके भी बेटियों की शादी है, आदि के अनुसार वे रुपयों के लिए लगातार अधिकारी और बैंकों के चक्कर लगा रहेेे हैं, लेकिन कोई मदद नहीं हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


गुड़ मंडी के व्यापारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
बड़ौत। न गुड़ मंडी व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद पालीवाल ने बताया कि नोटबंदी को लेकर तीसरे दिन भी मंडी में पूर्ण हड़ताल रही। बुधवार को मंडी में व्यापारियों ने बैठक कर विचार-विमर्श किया। जिसमें बताया कि सुप्रीम कोर्ट में दायर रिट का 25 नवंबर को निर्णय आ सकता है। वहीं भाजपा की दिल्ली में समीक्षा बैठक भी बुलाई गई है। इसलिए 25 नवंबर को पुन: व्यापारियों की बैठक होगी। इसके बाद में बैठक में आगामी निर्णय लिया जाएगा। पिंटू, बलजीत सिंह, ओमसिंह, सुभाष, मंगलसैन, सत्तो, विमल, अनिल, सुदर्शन आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed