फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bank Sakhis Protest at Baghpat Collectorate Gate After Being Stopped From Meeting DM

बागपत: डीएम से मिलने से रोका तो कलेक्ट्रेट गेट पर धरने पर बैठीं बैंक सखियां, नारेबाजी कर किया हंगामा

Thu, 01 Oct 2026 02:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 01 Oct 2026 02:29 PM IST
सार

बागपत में मानदेय बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन देने पहुंचीं बैंक सखियों को रोक दिया गया। इसके बाद महिलाओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर धरना दिया।

विज्ञापन
Bank Sakhis Protest at Baghpat Collectorate Gate After Being Stopped From Meeting DM
धरने पर बैठी बैंक सखियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में मानदेय बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन देने पहुंचीं बैंक सखियों को बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में रोक दिया गया। डीएम कार्यालय में जाने की अनुमति नहीं मिलने पर महिलाएं नाराज हो गईं और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट गेट पर धरने पर बैठ गईं। मौके पर पहुंचे एडीएम ने महिलाओं को समझाकर शांत कराया।

विज्ञापन


डीएम कार्यालय जाने से रोके जाने पर नाराज हुईं महिलाएं
बैंक सखियां बृहस्पतिवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंची थीं। महिलाओं के अनुसार, उन्हें डीएम कार्यालय में जाने से रोक दिया गया। इससे नाराज बैंक सखियों ने नारेबाजी शुरू कर दी और कलेक्ट्रेट परिसर के गेट पर हंगामा करने लगीं। इसके बाद महिलाओं ने कलेक्ट्रेट के गेट पर ही धरना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

एडीएम ने समझाकर कराया शांत
बैंक सखियों के धरने की जानकारी मिलने पर एडीएम मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं से बातचीत कर उन्हें समझाया और शांत कराया। इसके बाद बैंक सखियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों को पूरा करने की मांग की।

मानदेय बढ़ाने समेत अन्य मांगें
बैंक सखियों ने मानदेय बढ़ाने समेत अपनी अन्य मांगों को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। धरना और प्रदर्शन में कुसुम चौहान, पूजा, पिंकी समेत काफी संख्या में बैंक सखियां शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed