फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   bandaron ka aatank jaari

हाथ में लाठी-डंडे और सिर पर हेलमेट, बंदरों के खौफ से परेशान है लोग, अब तक दर्जनों घायल

Wed, 23 Oct 2019 06:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 23 Oct 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
bandaron ka aatank jaari
बंदरों की तलाश में लाठी- डंडे लेकर निकले लोग - फोटो : अमर उजाला

यूपी में बागपत शहर के लोग बंदर के आतंक से परेशान हैं। जब खेकड़ा नगर पालिका ने बंदरों को पकड़वाने के लिए टीम नहीं बुलवाई। इससे शहर के दहशत जदा लोग दिन भर अपने- अपने मकानों की छतों पर आदमखोर बंदर की तलाश में जुटे रहे। मंगलवार को शहर में बंदर ने हमला बोलकर पांच लोगों को काटकर घायल किया।

विज्ञापन


खेकडा क्षेत्र के लोग जानलेवा बंदरों के आतंक के चलते दहशत में है। बच्चे एवं वृद्व तो अपने घरों में कैद हो गए हैं। इसके बावजूद नगर पालिका प्रशासन कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रहा है। बंदर आए दिन पांच से छह लोगों को काटकर घायल कर रहे हें। जानलेवा बंदर शहर निवासी चरणसिंह, तेजु चेयरमेन, शीलावती, सुखपाल सिंह, गौरव शर्मा, आरिश खान, रविन्द्र धामा, राजेश धामा, आयुष जैन, शौकीन, राजू, प्रमोद, अनिल, बिरजु, राजीव, अनिल, घनश्याम शर्मा, निसार, दयानंद पांचाल, पूनम आदि पर जानलेवा हमला हो चुका है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: बागपत में बंदरों का आतंक जारी, महिला सहित आठ को किया घायल, लोगों में दहशत
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को बंदरों ने शहर के बाजार में सरेराह मौहल्ला औरंगाबाद निवासी फहीमुददीन उर्फ बम, विनोद शर्मा, अंकित, जुबैर, शेरू आदि को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने खेकड़ा सीएचसी में टीका लगावाने के बाद सभी घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल मे भर्ती कराया। शहर के लोग दहशत के साए मे रह रहे हैं। लेकिन अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। मंगलवार को दहशत जदा लोगों ने इकट्ठा होकर साहस दिखाते हुए खुद ही लाठी-डंडे के साथ सिर पर हेलमेट लगाकर दिन भर छतों पर घूमकर आदमखोर बंदरों की तलाश की। लेकिन सफलता नहीं मिली।

उधर, दहशत जदा लोगों ने जिलाधिकारी बागपत शकुंतला गौतम से मामले में हस्तक्षेप कर बंदरों को पकड़वाकर दूर जंगल में छुड़वाए जाने की मांग की। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल पंडित का कहना है कि बुधवार को बंदरों को पकड़वाने के लिये टीम खेकड़ा पहुंच जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed