{"_id":"6440299a7b1eace0ac0be396","slug":"banasthali-school-won-the-match-with-paras-century-inningsbanasthali-school-won-the-match-with-paras-century-innings-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-301-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पारस की शतकीय पारी से वनस्थली स्कूल जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पारस की शतकीय पारी से वनस्थली स्कूल जीता मैच
Wed, 19 Apr 2023 11:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 19 Apr 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
शहामल क्रिकेट एकेडमी में आयोजित सिटी प्रिमियर क्रिकेट लीग के दौरान शॉट लगाता बल्लेबाज
बड़ौत। जनता वैदिक काॅलेज में स्थित शहीद शाहमल क्रिकेट एकेडमी में चल रही सिटी प्रिमियर क्रिकेट लीग में बुधवार को वनस्थली स्कूल और अंकित क्लब के मध्य मैच खेला गया। जिसमें वनस्थली पब्लिक स्कूल ने अंकित क्लब को हराकर जीत हासिल की।
वनस्थली स्कूल ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाएं। वनस्थली स्कूल की तरफ से खेलते हुए पारस पंवार ने 100 रन व कुनाल ने 12 रन बनाए। अंकित क्लब की तरफ से फहीम ने चार विकेट ओर अनुवर्थ चौहान ने दो विकेट प्राप्त किए।
188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अंकित क्लब की टीम 180 रनों पर ही सिमट गई। अंकित क्लब की तरफ से आदविक ने 52 रन, अनुवर्थ चौहान ने 29 ओर जयंत तोमर ने 15 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
वनस्थली स्कूल की तरफ से गेंदबाजी में भी पारस पंवार ने पांच विकेट लेकर अपनी टीम को विजय बनाने में अहम भूमिका निभाई। आयुष ने दो विकेट प्राप्त किये। मैन ऑफ द मैच पारस पंवार रहे। अंपायरिंग वर्षा तोमर व क्रिस तोमर ने की। मौके पर अनिल सरोहा, सागर मलिक ओर कोच प्रतीक तोमर रहे।