फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ban on movement of heavy vehicles for highway construction

हाईवे निर्माण के लिए भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक

Mon, 28 Jun 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Ban on movement of heavy vehicles for highway construction
बागपत। नेशनल हाईवे 334-बी का निर्माण अब तेजी से किया जा रहा है। सोमवार को राष्ट्र वंदना चौक पर बेरिकेडिंग लगाकर मेरठ रोड पर जाने वाले भारी वाहनों पर रोक दिया है। भारी वाहनों को बाईपास से होकर गुजरना पड़ा। जिसके चलते वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अगले कुछ और दिन यह व्यवस्था रहेगी। दिन में हल्के वाहन ही राष्ट्र वंदना चौक से मेरठ की ओर जा सकेंगे।
विज्ञापन

मेरठ-बागपत हाईवे का निर्माण कार्य पहले कोरोना के चलते और फिर अग्रवाल मंडी टटीरी में विरोध के चलते लटका गया था। दो-तीन दिन से निर्माण कार्य में तेजी आई है। लेकिन भारी वाहनों के कारण कार्य में अड़चन आ रही थी। सोमवार को राष्ट्र वंदना चौक पर बेरिकेडिंग कर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। अगले कुछ और दिन तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। मेरठ की ओर से आने वाले भारी वाहन दिन के समय बाईपास से होकर ही शहर में आ सकेंगे। टीएसआई के. प्रसाद ने बताया कि अगले कुछ दिन के लिए भारी वाहनों को दिन के समय डायवर्ट किया है। जिससे निर्माण कार्य में बाधा न आए और कोई दुर्घटना न हो। छोटे वाहनों पर कोई रोक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed