{"_id":"60f864f98ebc3e6d8b1bb057","slug":"bakrid-celebrated-by-staying-at-home-prayed-for-peace-baghpat-news-mrt5484255176","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में रहकर मनाई बकरीद, अमन चैन की दुआ की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में रहकर मनाई बकरीद, अमन चैन की दुआ की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले में बुधवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद-उल-अजहा का पर्व जोश-ओ-खरोश के साथ मनाया। घर पर ही नमाज पढ़ी और कोरोना महामारी से निजात के साथ अमन-चैन की दुआ मांगी। इसके बाद पशुओं की कुर्बानी दी। फासलों का भी ख्याल रखा गया ताकि कोरोना से जंग किसी भी सूरत में कमजोर न पड़ जाए। दोस्तों और रिश्तेदारों को बधाई देने के लिए डिजिटल माध्यमों का सहारा लिया गया। आईजी प्रवीण कुमार ने शहर का दौरा कर पुलिस की व्यवस्थाओं को परखा।
ईदगाह का रुख करने की बजाय लोग घरों में ही रहे और बकरीद की नमाज अदा करने के बाद कोरोना महामारी से निजात और मुल्क की तरक्की व अमनो-अमान की दुआएं मांगी। मस्जिदों में काफी कम संख्या में पहुंचे नमाजियों ने इमाम संग बकरीद की नमाज अदा की। शहर काजी हबीबुर्रहमान ने संदेश देते हुए कहा कि ईद सबको साथ लेकर चलने का पैगाम देती है। इसका ध्यान रखें कि आपकी वजह से किसी को तकलीफ न पहुंचे। दूसरों को खुशियां बांटे। यह पूरी इंसानियत के लिए मुश्किल वक्त है। पास-पड़ोस में नजर रखें। कोई भूखा तो नहीं, किसी के पास पैसों की तंगी तो नहीं। उन लोगों की मदद करना हर किसी का फर्ज है। दूसरों की मदद करना ईद का सबसे बड़ा मकसद है।
नमाज के बाद लोगों ने पशुओं की कुर्बानी दीं। मस्जिदों और ईदगाहों में भीड़ एकत्र न हो, इसके लिए नगर की मकरज वाली मस्जिद, जामा मस्जिद, मोमीन मस्जिद, छत्ते वाली मस्जिद और तकिये वाली मस्जिद आदि पर पुलिसबल तैनात किया गया था। दोघट क्षेत्र के शाहजहांपुर, दोघट, टीकरी, मौजिजाबाद नांगल, बामनौली, फौलादनगर, मिलाना, भड़ल, निरपुड़ा, दाहा, पलड़ा आदि गांवों में नमाज अदा की गई। इस मौके पर थाना पुलिस गांवों गश्त करती रही। रमाला क्षेत्र में असारा, सोंटी, अशरफाबाद थल, कडेरा, कासिमपुर खेड़ी, किशनपुर बराल ईदगाह में पांच-पांच लोगों ने ईद की नमाज अदा की।
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे के देशवाल पट्टी स्थित मस्जिद में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मौलाना हाजी जहीर अहमद और बाजार वाली मस्जिद में मौलाना मोहसिन ने नमाज अदा कराई। ग्राम सूरजपुर महनवा, चौहलदा, मीतली, बली आदि ग्रामों में भी शांतिपूर्ण बकरीद मनाई गई। चांदीनगर क्षेत्र के रटौल गांव में खेकड़ा सीओ युवराज सिंह और थाना प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया।
चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
फोटो संख्या 1.....
बड़ौत/बिनौली/खेकड़ा। नगर की फूंसवाली मस्जिद के शाही इमाम आरिफ उल हक ने बताया कि मस्जिदों में भी मानक के अनुसार निर्धारित समय पर बकरीद नमाज अदा की गई। इस दौरान एसडीएम दुर्गेश मिश्र, सीओ आलोक कुमार, कोतवाल अजय शर्मा ने पुलिस व पीएसी और खुफिया विभाग की टीम भी सादे वेश में अपने-अपने क्षेत्र में नजर रखे रही। बिनौली क्षेत्र के गांवों के ईदगाह और मस्जिदों पर पुलिस और प्रशासन का सख्त पहरा रहा। इंस्पेक्टर चंद्रकांत पांडेय, एसएसआई ऊधम सिंह के निर्देशन में पुलिस फोर्स ने बिनौली, बरनावा, पिचोकरा, जिवाना, शेखपुरा, रंछाड, सिरसली, दरकावदा, धनोरा सिल्वरनगर, दोज्जा, बुढेड़ा, गवालीखेड़ा, जौहड़ी आदि गांवों में घूमकर स्थिति का जायजा लिया। इसके अलावा खेकड़ा में भी बकरीद पर्व उल्लास पूर्वक मनाया गया।
मोबाइल से वीडियो कॉल कर दी ईद की बधाई
बिनौली। ब्लॉक प्रमुख बिनौली कुलदीप तोमर उर्फ चीकू, संजीव शबगा, भाजपा सांसद प्रतिनिधि अरुण धामा, बड़ौत मंडल अध्यक्ष अमित तोमर, राजीव धामा, सचिन त्यागी, प्रशांत धामा, अवनीश तोमर रंछाड, रालोद नेता राजू तोमर, डॉ. अनिल आर्य, गगन धामा, प्रधान उपेंद्र धामा, समरपाल सिंह रंछाड, संदीप धामा, गुलबीर धामा, संजू चौधरी मवीकलां, पूर्व प्रधान वेदपाल धामा बिनौली, विकास चौधरी हजूराबाद गढ़ी, दीपक शर्मा गवालीखेड़ा, आदित्य सोलंकी जिवाना, शैलेंद्र ठाकुर मालमाजरा, जरीफ कुरैशी, बरनावा, कासिम खान पिचोकरा, अंतुरत रंछाड, इस्लाम प्रधान दरकावदा, मुनीफ कुरैशी पिचोकरा, सपा नेता अमित तोमर उर्फ कल्लू, शाहिद सिद्दीकी, राजीव उर्फ डब्बू धामा आदि ने मुस्लिम समाज के लोगों को मोबाइल से वीडियो कॉल करके ईद की बधाई दी।