Baghpat: पुतला दहन के दौरान जमकर हंगामा, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
बागपत में लव जिहाद के विरोध में पुतला दहन के दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मी के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटना के बाद दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर कार्रवाई की मांग की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बताया जा रहा है कि यह घटना राष्ट्र वंदना चौक पर हुई, जहां बजरंग दल के कार्यकर्ता विरोध स्वरूप पुतला दहन कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक सादी वर्दी में पुलिसकर्मी ने पुतला छीनने का प्रयास किया, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई।
पुतला छीनने की कोशिश पर भड़के कार्यकर्ता
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान सादी वर्दी में मौजूद पुलिसकर्मी ने पुतला कब्जे में लेने की कोशिश की। इस पर वहां मौजूद बजरंग दल कार्यकर्ता भड़क गए और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर लगाया जाम
घटना के बाद नाराज बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। कार्यकर्ता पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क पर बैठ गए, जिससे हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।
ड्यूटी में लापरवाही पर सिपाही लाइन हाजिर
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। एसपी ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही मानते हुए संबंधित सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों को खंगाला जा रहा है।