बागपत: एनकाऊंटर की दहशत 25 हजारी इनामी बदमाश ने कोर्ट में किया सरेंडर
क्षेत्र के गांव फखरपुर अंडरपास मार्ग के निकट गत 20 सितंबर को लोनी की माइक्रो फाइनेंस कंपनी के आगरा निवासी कर्मचारी मनीष पुत्र दीवान सिंह से बाइक सवार बदमाशों ने एक लाख रुपये लूट लिए थे।
विरोध करने पर सीने में गोली मारकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान फखरपुर निवासी आकाश को दबोच लिया था। बाइक सवार दो बदमाश भाग गए थे।
बदमाशों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। फरार चल रहे एक बदमाश मोनू ने एनकाउंटर की दहशत के चलते मंगलवार को बागपत कोर्ट में समर्पण कर दिया।
कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा का कहना है कि कोर्ट में अर्जी डालकर मोनू को रिमांड पर लिया जाएगा। एक बदमाश अभी फरार है। उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।