{"_id":"6649347c65ed567766018324","slug":"baghpats-daughter-nancy-shines-at-cannes-film-festival-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-113188-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कान फिल्म महोत्सव में छाई बागपत की बेटी नैंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कान फिल्म महोत्सव में छाई बागपत की बेटी नैंसी
Sun, 19 May 2024 04:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 19 May 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
बागपत। फ्रांस में चल रहे कान फिल्म महोत्सव में बागपत की बेटी नैंसी त्यागी छा गई। फैशन डिजाइनर नैंसी वहां रेड कार्पेट पर खुद की निर्मित ड्रेस पहनकर रेड कार्पेेट पर चली। नैंसी और उसकी ड्रेस शनिवार को खूब चर्चाओं में रही।
बागपत के बरनावा निवसी ट्रांसपोर्ट का कार्य कर रहे गजेंद्र त्यागी उर्फ लाला की बेटी नैंसी त्यागी ने अपनी फैशन डिजाइनिंग के दम पर विदेश तक धमाल मचा दिया है। गजेंद्र ने बताया कि नैंसी त्यागी ने अपनी इंटर तक की पढ़ाई हर्रा मेरठ के इंटर काॅलेज से की। उसके बाद वर्ष 2020 में नैंसी त्यागी व उसके भाई मनु त्यागी को उनकी मां माया त्यागी पढ़ाई के लिए दिल्ली के जौहरीपुर में ले जाकर रहने लगी। जहां नैंसी त्यागी पढ़ाई करने के साथ ही फैशन डिजाइनिंग करने लगी और वह बड़े फैशन डिजाइनरों के कपड़ों को देखकर घर में सिलाई करती है। उसके बाद उन कपड़ों में रील बनाती है। उसके सहारे ही वह दुनियाभर में पहचान बनाने लगी।
फ्रांस से आया बुलावा तो अब वहां 20 किलो की ड्रेस से छाई
नैंसी त्यागी के विभिन्न सोशल साइटों पर 15 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं और इसके सहारे ही अपनी बनाई ड्रेस के कारण चर्चाओं में आई। जिससे उसको फ्रांस में चल रहे कान फिल्म महोत्सव से बुलावा आया। जिसमें हॉलीवुड व बॉलीवुड के बड़े सितारे भी शामिल हुए। वहां नैंसी त्यागी की एक हजार मीटर कपड़े से बनी 20 किलो की ड्रेस चर्चा में रही। गुलाबी रंग की इस ड्रेस को गाउन की तरह बनाया गया है। उसको पहनकर ही नैंसी कान फिल्म महोत्सव में रेड कार्पेट पर चली तो हर किसी की नजर उस पर टिक गई। अब हर तरफ नैंसी की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
नैंसी ने वीडियो की शेयर, मेरा सपना हो रहा पूरा
कान फिल्म महोत्सव के रेड कार्पेट पर चली नैंसी त्यागी अपनी ड्रेस के कारण चर्चाओं में आई तो वहां विदेशी मीडिया भी उनके पास पहुंच गई। जहां इंटरव्यू में नैंसी ने अपनी ड्रेस के बारे में बताने के साथ ही कहा कि यह उनके लिए एक सपने की तरह था। अब सपना पूरा होता दिख रहा है।
पिता बोले, बेटी की उपलब्धि से मिली खुशी
नैंसी त्यागी के पिता गजेंद्र त्यागी कहते हैं कि उनको शनिवार दोपहर को पता चला कि बेटी के कान फिल्म महोत्सव में जाने और उसकी ड्रेस की खूब चर्चा हो रही है। वह कहते हैं कि बेटी की इस उपलब्धि पर उनको काफी खुशी मिली है।