फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat Zahid murder case: Advocates jammed the highway and demanded action against accused

वकील हत्याकांड: अधिवक्ताओं ने किया हाईवे जाम, फंसी एंबुलेंस, दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

Wed, 09 Oct 2019 10:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 09 Oct 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
Baghpat Zahid murder case: Advocates jammed the highway and demanded action against accused
अधिवक्ताओं ने हाईवे जाम किया - फोटो : अमर उजाला

बागपत जनपद में जिला बार एसोसिएशन ने पलड़ा गांव के जाहिद एडवोकेट हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर कलक्ट्रेट के पास दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जाम कर दिया। वकीलों ने दोघट एसओ को सस्पेंड करने की मांग की। जाम खुलवाने पहुंचे पुलिस अधिकारियों से वकीलों की नोकझोंक हुई। एडीएम और एएसपी ने आश्वासन दिया कि बुधवार शाम तक केस का खुलासा कर दिया जाएगा। अधिवक्ताओं ने गुरुवार सुबह 10 बजे तक का अल्टीमेटम देकर जाम खोल दिया। 

विज्ञापन


जिला बार संघ अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह तोमर और महामंत्री आजाद सिंह धामा के नेतृत्व में अधिवक्ता चैंबरों पर तालाबंदी कर जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट के सामने दिल्ली-सहानपुर हाईवे पर पहुंचे और जाम लगा दिया। अधिवक्ताओं का कहना था कि 30 सितंबर की शाम पुसार-पलड़ा मार्ग पर अधिवक्ता जाहिद चौधरी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई। जिसे लेकर प्रदेश के अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। पुलिस अधिकारी कई दिनों से जल्द खुलासे का आश्वासन देते आ रहे हैं। लेकिन अभी तक पुलिस हत्यारे का पता नहीं लगा पाई। सीओ सिटी ओमपाल सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। अधिवक्ताओं की सीओ से नोकझोंक हुई। 
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने कहा कि जिले में गुंडाराज चल रहा है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। वकीलों ने मौके पर डीएम शकुंतला गौतम और एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव को बुलाने और एसओ दोघट रमेश सिंह सिंधू को सस्पेंड किए जाने की मांग रखी। एडीएम अमित कुमार व एएसपी अनिल कुमार सिंह अधिवक्ताओं के बीच पहुंचे। एएसपी ने आश्वासन दिया कि बुधवार शाम चार बजे तक घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। एसओ दोघट को हटाने के लिए एसपी से वार्ता की जाएगी। अधिवक्ताओं ने पुलिस को गुरुवार सुबह 10 बजे तक का समय दिया है। चेतावनी दी कि यदि खुलासा नहीं हुआ तो गुरुवार को फिर हाईवे जाम कर देंगे। उन्होंने एक घंटे बाद जाम खोल दिया। नरेंद्रपाल शर्मा, विजयपाल तोमर, जयवीर सिंह, देवेंद्र आर्य, विजयश्री, अंजू शर्मा, धर्मवीर सिंह, इफ्तेखार हसन, सतेंद्र पाल शर्मा, शौकीन मलिक, विक्रांत दूहन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नशीली लस्सी पिलाई, बेहोश होते ही बांधे हाथ-पांव, फिर चहेते भाई ने चाकू से काट डाला बहन का गला

जाम से वाहनों की कतार, फंस गई एंबुलेंस

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। वाहनों में सवार यात्रियों को परेशानी हुई। पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दूसरे रास्ते से वाहनों को निकाला। एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। पुलिस ने एंबुलेंस को दूसरे रास्ते से निकाला। हाईवे के दोनों और वाहनों की कतार लग गई।

पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों पर नाराजगी
जाम के दौरान अधिवक्ताओं ने पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। वकीलों का कहना था कि जिम्मेदार अधिकारी अधिवक्ता की हत्या के खुलासे में रुचि नहीं ले रहे हैं। जिले में अपराधी खुले घूम रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed