{"_id":"66c775c7e06b4f29900a7ca1","slug":"baghpat-younger-brother-opposed-married-brother-s-love-affair-crushed-him-with-car-along-with-girlfriend-2024-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: छोटे भाई ने किया शादीशुदा भाई के प्रेम प्रसंग का विरोध, प्रेमिका के साथ मिलकर कार से कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: छोटे भाई ने किया शादीशुदा भाई के प्रेम प्रसंग का विरोध, प्रेमिका के साथ मिलकर कार से कुचला
Thu, 22 Aug 2024 11:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 22 Aug 2024 11:01 PM IST
सार
शादीशुदा भाई ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर छोटे भाई को कार से कुचल दिया। छोटा भाई अपने बड़े भाई के कृत्य का विरोध कर रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रेम-प्रसंग का विरोध करने पर बड़ौत के एक युवक ने मेरठ निवासी अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर छोटे भाई की हत्या का प्रयास किया। प्रेमी-युगल ने युवक को कई बार कार से कुचला, जिससे युवक लहूलुहान होकर हाईवे पर गिर गया। उसे गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है। घायल के पिता ने अपने बड़े बेटे और उसकी प्रेमिका के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
नगर की एक कालोनी में रहने वाले शादीशुदा युवक का मेरठ की एक युवती से प्रेम-प्रंसग चल रहा है। इसके चलते आए दिन युवक अपनी पत्नी, बच्चों व अन्य परिजनों से मारपीट करता है। वहीं युवक का छोटा भाई अमित भी इसका विरोध करता है। इसकी जानकारी जब प्रेमिका को लगी तो उसने युवक के छोटे भाई की हत्या करने की योजना बना डाली। योजना के तहत मेरठ से प्रेमी-युगल कार में सवार होकर बड़ौत पहुंचा। जब छोटा भाई छपरौली चुंगी पर खड़ा था तो बड़े भाई और उसकी प्रेमिका ने हत्या की नियत से कार से अमित को कुचल दिया। शोर सुनकर लोग दौड़े तो प्रेमी-युगल वहां से भाग खड़ा हुआ। घायल को नगर के एक निजी अस्पताल से दिल्ली रेफर किया गया है। पिता देवेन्द्र ने कोतवाली में अपने बड़े बेटे व उसकी प्रेमिका के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।