फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat will soon be self-sufficient in terms of oxygen: MP

ऑक्सीजन के मामले में जल्द आत्मनिर्भर होगा बागपत : सांसद

Sun, 16 May 2021 11:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Baghpat will soon be self-sufficient in terms of oxygen: MP
बागपत। ऑक्सीजन के मामले में जल्द ही बागपत आत्मनिर्भर हो जाएगा। डीआरडीओ जिला अस्पताल और सरूरपुर सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट लगाएगा। यह बात सांसद सत्यपाल सिंह ने रविवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात करके इसे पहले चरण में ही ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कराया जाएगा। प्राइवेट अस्पताल और संस्थाओं द्वारा ऑक्सीजन प्लांट लगाने पर उन्हें कुछ मदों में छूट की मांग की थी। सांसद ने कहा कि करीब दो सप्ताह पहले कोरोना संक्रमण के चलते हालात काफी खराब थे। हम चाह कर भी लोगों को बेड नहीं दिला पा रहे थे। उस संकट की घड़ी से हम बाहर निकल गए हैं। गांवों में स्वास्थ्य और प्रशासन की टीम पहुंच रहीं हैं। संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए लोग प्राणायाम करें। हल्का और शाकाहारी भोजन करें व सकारात्मक सोच रखें। एक-दूसरे की मदद करें।
विज्ञापन

ब्लैक फंगस के दो मरीज भर्ती कराए
- सांसद ने बताया कि उनके पास क्षेत्र से बाहर के दो ब्लैक फंगस के मरीजों के फोन आए थे। जिनमें एक मेरठ और एक मुजफ्फरनगर का है। मेरठ के मरीज को मेडिकल कॉलेज में और मुजफ्फरनगर के मरीज को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मई अंत तक 500 ऑक्सजीन बेड का लक्ष्य : डीएम
- डीएम राजकमल यादव ने कहा कि गांवों में टेस्ट और ट्रेसिंग बढ़ाई गई है। ग्रामीणों को समय पर उपचार दिया जा रहा है। 11 विभागों की कई टीम दवाईयों की किट का वितरण करने में लगी हैं। जिले में पर्याप्त ऑक्सीजन है। मई के अंत तक जिले में 500 ऑक्सीजन बेड हो जाएंगे। इसके अलावा अलग-अलग आइसोलेसन सेंटर बनाने की भी तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed