{"_id":"61534d9f8ebc3e09973715a3","slug":"baghpat-will-be-illuminated-soon-500-damaged-lights-will-be-lit-baghpat-news-mrt558316760","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत जल्द होगा रोशन, खराब पड़ी 500 लाइटें जलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत जल्द होगा रोशन, खराब पड़ी 500 लाइटें जलेगी
विज्ञापन
बागपत के ठाकुरद्वारा मोहल्ले में खराब हुई लाइट दिखाते लोग
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में लगी करीब 500 स्ट्रीट लाइटें बारिश में हुई खराब, नपा ने ठीक करने को सामान मंगवाया
लाइटों के स्टार्टर व पत्ते खराब होने से बंद हुईं लाइटें, अब बदलने का काम शुरू कराया
अगले पंद्रह दिन में सभी 500 लाइटें ठीक करने का दावा, बागपत में किसी भी जगह नहीं रहेगा अंधेरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। स्ट्रीट लाइटें खराब होने से पिछले कुछ दिनों से बागपत में छाया अंधेरा जल्द दूर होने की उम्मीद है, क्योंकि नगर में खराब हुई करीब 500 स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने के लिए नगर पालिका ने सामान मंगवा लिया और लाइटों को ठीक कराने के लिए काम भी शुरू कराया दिया है। यह दावा किया जा रहा है कि अगले पंद्रह दिन में सभी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया जाएगा और किसी भी जगह अंधेरा नहीं रहने से बागपत दोबारा से रोशन होगा।
पिछले कई साल के मुकाबले इस बार काफी ज्यादा बारिश हुई है तो यहां आकाशीय बिजली भी कई बार गिरी है। इससे बागपत नगर में लगी करीब 800 स्ट्रीट लाइटों में लगभग 500 खराब हो गई है। नगर में काफी जगह स्ट्रीट लाइट नहीं जलने पर नगर पालिका अधिकारियों के पास शिकायत पहुंची तो उनकी जांच कराई। इसमें पता चला अधिकतर लाइटों के स्टार्टर व सर्किट वाला पत्ता खराब हो गया है। इस तरह एक स्ट्रीट लाइट को ठीक कराने में करीब 300 - 400 रुपये तक का खर्चा आना है। इसे देखकर पालिका ने सबसे पहले स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने के लिए इसकी स्वीकृति लेकर सामान मंगवाया और इनको ठीक कराने का काम शुरू करा दिया है।
किसी जगह से लाइट व सामान चोरी हुआ तो वहां नई लगेगी
नगर में कई जगह से स्ट्रीट लाइट व उनका सामान भी चोरी हो गया है। इस कारण उन जगहों पर भी अंधेरा रहता है, वहां लाइटें चोरी हो चुकी है। उन जगहों पर भी दूसरी लाइटें लगवाने की तैयारी हो रही है। ऐसी जगह भी चिह्नित की है, ताकि उन जगहों पर लाइटें लगवाई जा सके।
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण क्षेत्र में अंधेरा रहता है। यहां लाइट लगवाई जाए तो रात में अंधेरे की समस्या दूर हो जाएगी। यहां जल्द से जल्द लाइट लगवाई जानी चाहिए। चंद्रपाल सिंह, मोहल्ला पुरानी तहसील
हमारे यहां लाइट का सामान चोरी हो गया था, इसके बाद से लाइट नहीं जल रही है। लाइट को लगवाया जाना चाहिए, ताकि रात में अंधेरा नहीं रहे। ब्रजमोहन, जैन मोहल्ला
नगर के बाहरी छोर पर हमारी कॉलोनी है, वहां स्ट्रीट लाइट होनी जरूरी है। यहां स्ट्रीट लाइट खराब है और उसे ठीक नहीं किया है। लाइट का सामान भी चोरी हो चुका है। लाइट जल्द ठीक कराई जानी चाहिए। राजीव कश्यप, कश्यप कॉलोनी
हमारे यहां पिछले एक साल से लाइट खराब है, इस कारण क्षेत्र में अंधेरा रहता है। जबकि मंदिर में श्रद्धालु आते हैं और स्ट्रीट लाइट जल्द ठीक कराई जाएं। पंडित कृष्णानंद शास्त्री, ठाकुरद्वारा
बारिश के कारण करीब 500 स्ट्रीट लाइट खराब हो गई थी। उनको ठीक कराने के लिए सामान मंगवाया है और उनको ठीक कराने का काम शुरू करा दिया है। शहर में जिन जगहों पर लाइट नहीं है, वहां भी लगवाई जाएगी। किसी भी जगह अंधेरा नहीं रहने दिया जाएगा। - राजुद्दीन, चेयरमैन नगर पालिका, बागपत